फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extortion again rises in jaunpur people in fear

जौनपुर में फिर बढ़ी रंगदारी, डॉक्टर के बाद अब किराना व्यवसायी की बारी

Wed, 20 Jun 2018 09:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Jun 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
Extortion again rises in jaunpur people in fear
यूपी के जौनपुर जिले में चौपट कानून व्यवस्था के बीच बेखौफ बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर है। डाक्टर से 50 लाख रंगदारी वसूलने की घटना अभी शांत नहीं हुई थी कि मंगलवार को बदलापुर के किराना व्यवसायी संजय निगम से बदमाशों ने दो लाख की रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन


धमकी दी है कि तीन दिन में पैसा नहीं मिला तो अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद कारोबारियों में आक्रोश है। उधर, पुलिस किराना व्यवसायी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


किराना व्यवसायी संजय निगम के मुताबिक मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी बाइक पर सवार तीन की संख्या में बदमाश उनके पास पहुंचे और उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। कहा कि दो लाख रुपये का बंदोबस्त कर दो, वरना जान से हाथ धोना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर रुपये न होने की बात कही ती बदमाशों ने तीन दिन के भीतर रुपयों का इंतजाम करने की धमकी दी और चले गए। तीन दिन के भीतर रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। 

डॉक्टर ने बजरंगी के दरबार में लगाई थी हाजिरी

Extortion again rises in jaunpur people in fear
अभी हाल ही में बदमाशों ने शहर के एक प्रतिष्ठित डाक्टर से मुन्ना बजरंगी के नाम पर दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 50 लाख रुपये डाक्टर ने दे भी दिए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो डाक्टर को शक हुआ तो वह अपने करीबियों के साथ झांसी जेल पहुंचे जहां उन्होंने मुन्ना बजरंगी से मुलाकात की।

जब मुन्ना ने कहा कि उन्होंने कोई फिरौती नहीं मांगी है। तब डाक्टर ने एसटीएफ को जानकारी दी। जिले की पुलिस पर डाक्टर को विश्वास नहीं हुआ कि पुलिस उनकी मदद कर सकती है। इस मुद्दे को लेकर डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एसपी को फटकार लगाई थी।

देखा जाए तो पुलिस बदमाशों के पीछे भाग रही है। बदमाशों को पुलिस का कोई भय नहीं है। क्षेत्राधिकारी बदलापुर अवधेश शुक्ला का कहना है कि रंगदारी मांगने की घटना में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed