{"_id":"5b2a7a5b4f1c1b614d8b75a6","slug":"extortion-again-rises-in-jaunpur-people-in-fear","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में फिर बढ़ी रंगदारी, डॉक्टर के बाद अब किराना व्यवसायी की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में फिर बढ़ी रंगदारी, डॉक्टर के बाद अब किराना व्यवसायी की बारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले में चौपट कानून व्यवस्था के बीच बेखौफ बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर है। डाक्टर से 50 लाख रंगदारी वसूलने की घटना अभी शांत नहीं हुई थी कि मंगलवार को बदलापुर के किराना व्यवसायी संजय निगम से बदमाशों ने दो लाख की रंगदारी मांगी है।
धमकी दी है कि तीन दिन में पैसा नहीं मिला तो अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद कारोबारियों में आक्रोश है। उधर, पुलिस किराना व्यवसायी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
किराना व्यवसायी संजय निगम के मुताबिक मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। तभी बाइक पर सवार तीन की संख्या में बदमाश उनके पास पहुंचे और उनकी कनपटी पर असलहा सटा दिया। कहा कि दो लाख रुपये का बंदोबस्त कर दो, वरना जान से हाथ धोना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने मौके पर रुपये न होने की बात कही ती बदमाशों ने तीन दिन के भीतर रुपयों का इंतजाम करने की धमकी दी और चले गए। तीन दिन के भीतर रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

Trending Videos
डॉक्टर ने बजरंगी के दरबार में लगाई थी हाजिरी
अभी हाल ही में बदमाशों ने शहर के एक प्रतिष्ठित डाक्टर से मुन्ना बजरंगी के नाम पर दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 50 लाख रुपये डाक्टर ने दे भी दिए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो डाक्टर को शक हुआ तो वह अपने करीबियों के साथ झांसी जेल पहुंचे जहां उन्होंने मुन्ना बजरंगी से मुलाकात की।
जब मुन्ना ने कहा कि उन्होंने कोई फिरौती नहीं मांगी है। तब डाक्टर ने एसटीएफ को जानकारी दी। जिले की पुलिस पर डाक्टर को विश्वास नहीं हुआ कि पुलिस उनकी मदद कर सकती है। इस मुद्दे को लेकर डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एसपी को फटकार लगाई थी।
देखा जाए तो पुलिस बदमाशों के पीछे भाग रही है। बदमाशों को पुलिस का कोई भय नहीं है। क्षेत्राधिकारी बदलापुर अवधेश शुक्ला का कहना है कि रंगदारी मांगने की घटना में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।