{"_id":"5fdb617d8ebc3e3f51781614","slug":"extension-of-service-of-varanasi-mysore-special-train-now-the-train-will-run-till-30-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-मैसूर स्पेशल ट्रेन की सेवा में विस्तार, अब 30 जनवरी तक चलेगी ट्रेन, ये होगा रूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-मैसूर स्पेशल ट्रेन की सेवा में विस्तार, अब 30 जनवरी तक चलेगी ट्रेन, ये होगा रूट
Thu, 17 Dec 2020 07:17 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा और सहूलियत को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने मैसूर-वाराणसी-मैसूर स्पेशल ट्रेन की सेवा में विस्तार किया है। अब यह ट्रेन 30 जनवरी 2021 तक चलेगी। 22 दिसंबर से संशोधित समयानुसार अप-डाउन करेगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार 22 दिसंबर से 06229 मैसूर-वाराणसी स्पेशल मैसूर से सुबह 7.20 बजे खुलेगी और तीसरे दिन सुबह 8.15 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी दिशा में 24 दिसंबर से 06230 वाराणसी-मैसूर स्पेशल ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन से रात 9.05 बजे खुलेगी और तीसरे दिन रात 11.15 बजे मैसूर पहुंचेगी। 06229 मैसूर-वाराणसी स्पेशल 28 जनवरी तक, जबकि इसकी वापसी सेवा 06230 वाराणसी-मैसूर स्पेशल 30 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
कैंट से मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर, दौंड, सोलापुर, कलाबुर्गी, वाडी, यादगीर, रायपुर, यशवंतपुर, बंगलूरू, केएसआर आदि स्टेशनों पर दोनों तरफ रुकेगी।