BHU: रामचरित मानस का अखंड पाठ कर जताया विरोध, पांच पीएचडी छात्रों के निष्कासन के खिलाफ धरना जारी
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पीएचडी छात्रों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। हिंदी विभाग के शोध छात्र-छात्राओं ने बुधवार को रामचरित मानस का पाठ करके विरोध जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पीएचडी छात्रों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। हिंदी विभाग के शोध छात्र-छात्राओं ने बुधवार को रामचरित मानस का पाठ करके विरोध जताया। परीक्षा नियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर निष्कासन रद्द करने की मांग उठाई। कार्यालय के बाहर पूरी रात धरने पर बैठे रहे।
बुधवार को परीक्षा नियंता कार्यालय पर छात्रों ने विरोध स्वरूप रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू किया। छात्रों ने कहा कि सात महीने बीतने के बाद पांच छात्रों को निष्कासित किया जा रहा है। जब तक इनका निष्कासन वापस नहीं लिया जाएगा तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा।
दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन जारी
बीएचयू में दृष्टिबाधित छात्रों का प्रदर्शन जारी है। कुलपति आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र दृष्टिबाधित छात्रा से छेड़खानी करने वाले पर सख्त कार्रवाई व कुलपति से मुलाकात करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। छात्रों ने कहा कि वह बुधवार को पूरी रात प्रदर्शन करेंगे। गीत गाकर और रात्रि जागरण करके प्रदर्शन करेंगे। देर शाम सपा नेता रीबू श्रीवास्तव ने भी दृष्टिबाधित छात्रों से मुलाकात की। ब्यूरो
हरिश्चंद्र महाविद्यालय: कॉलेज प्रशासन की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तारीख की घोषणा की मांग कर रहे छात्रों ने बुधवार को महाविद्यालय प्रशासन की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और नारेबाजी भी की। छात्रनेताओं ने कहा कि जब तक चुनाव तिथि घोषित नहीं होगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को भी महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अंकित पांडेय, सर्वेश तिवारी, अभया यादव, शिवम पटेल, आनंद मौर्या, राहुल सिंह, रवि गुप्ता आदि छात्रनेता मौजूद रहे।
रिजल्ट के बाद छात्राओं ने किया हंगामा
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं का परिणाम आने के बाद छात्राओं ने हंगामा किया। छात्राओं का कहना है कि प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जनवरी 2022 में जारी होना था, लेकिन इसमें एक साल का विलंब हो गया। जब परिणाम आया तो काफी संख्या में छात्राओं को फेल कर दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं को समझाबुझाकर शांत कराया।
काशी विद्यापीठ: रिजल्ट के बाद छात्राओं ने किया हंगामा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए शिक्षक व विद्यार्थियों का प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव से मुलाकात करेगा। बुधवार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और कुलपति प्रो. एके त्यागी के बीच हुई वार्ता के बाद यह निर्णय हुआ।
कुलानुशासक प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि छात्रों की मांग पर कुलपति ने प्रमुख सचिव से बातचीत करने का आश्वासन दिया है। शिक्षक व छात्रों का प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए लखनऊ जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में पांच सदस्य होंगे। छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल पर सहमति जताई और युवा महोत्सव व विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में अपनी सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।