{"_id":"5e2073608ebc3e4ae07e90c5","slug":"express-train-going-to-jharkhand-stood-for-one-hour-due-to-chinese-strand-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे ने ऐसा फंसाया पेंच कि एक घंटे खड़ी रही झारखंड जा रही एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे ने ऐसा फंसाया पेंच कि एक घंटे खड़ी रही झारखंड जा रही एक्सप्रेस ट्रेन
Thu, 16 Jan 2020 07:59 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 16 Jan 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के टनकपुर से चलकर झारखंड के बरवाडीह तक जाने वाली 14372 डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस के इलेक्ट्रिक इंजन में पेंटो (तारों से इंजन के बीच करेंट प्रवाहित होने वाला उपकरण) में पतंग में लगा चाइनीज मांझा फंस जाने से ट्रेन दुद्धी स्टेशन पर एक घंटे खड़ी रही। चाइनीज मांझे से शॉट-सर्किट का खतरा था।
विज्ञापन
बाद में रेणुकूट से टॉवर वैगन आने के बाद पतंग और मांझा को पेंटो से हटाकर खामी दुरुस्त की गई। इसके बाद ट्रेन दुद्धी स्टेशन से रवाना हुई। 14372 डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को रेणूकूट स्टेशन से दुद्धी आ रही थी। सुबह 10.10 बजे ट्रेन प्लेटफार्म से थोड़ी ही दूर बढ़ी थी कि चाइनीज मांझे के साथ एक पतंग इलेक्ट्रिक इंजन के पेंटो में फंस गई।
विज्ञापन
चालक ने एहतियान ट्रेन को वहीं रोक दिया। इसके बाद रेणूकूट से टॉवर वैगन मंगाया गया और इंजन के पेंटो से पतंग और मांझे को निकालने के बाद ट्रेन 11.10 बजे अगले स्टेशन महुली की ओर रवाना हुई। इस दौरान यात्री काफी परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक अरुण पांडेय ने बताया कि इंजन के पेंटो में पतंग और मांझा फंस गया था। इसलिए चालक ने गाड़ी रोक दी। एहतियातन पतंग हटवाने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की गई। चाइनीज मांझे से शॉट-सर्किट का खतरा था।
विज्ञापन