फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Explosion was not the explosive material

विस्फोटक पदार्थ से नहीं हुआ था धमाका

Tue, 10 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 10 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Explosion was not the explosive material
बीएचयू अस्पताल
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार दोपहर हुए धमाके में किसी विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं हुआ था। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा कि अब यह तय है कि धमाके के पीछे कोई साजिश नहीं है। मामले की तह तक जाने के लिए संयुक्त तकनीकी समिति का गठन कर जांच कराई जाएगी ताकि पता चल सके कि आखिर ब्लास्ट की वजह क्या थी। सोमवार देर शाम एसएसपी ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी। इस बीच बीएचयू की उच्चस्तरीय कमेटी ने भी ब्लास्ट की वजहों की पड़ताल शुरू कर दी है। जांच कमेटी के चेयरमैन व बिहार के पूर्व एडीजी डॉ. एके सेठ ने घटनास्थल का जायजा लिया और धमाके के वक्त वहां मौजूद रहे अस्पताल के कर्मचारियों का बयान लिया। बता दें कि ब्लास्ट में 27 लोग जख्मी हुए थे। इनमें से पांच का अब भी बीएचयू अस्पताल मेें उपचार चल रहा है कि जबकि शेष 22 को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


ब्लास्ट को लेकर पुलिस और बीएचयू प्रशासन अपने-अपने स्तर पर जांच करा रहा है मगर दोनों की जांच की थ्योरी जुदा है। बीएचयू का मानना है कि यह साधारण ब्लास्ट नहीं है। इसके पीछे बीएचयू को दहलाने की साजिश थी वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक हादसा है। घटनास्थल से अब तक ऐसे कोई सुराग नहीं मिले हैं, जो किसी साजिश की ओर इशारा करें। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में भी बताया गया है घटनास्थल से जांच के लिए जो नमूने लिए गए थे, उसमें किसी भी प्रकार के विस्फोटक का अंश नहीं मिला है। इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) ने भी अपनी जांच रिपोर्ट सोमवार को जिला प्रशासन को सौंप दी। एलआईयू की जांच रिपोर्ट में भी धमाके की वजह विस्फोटक पदार्थ को नहीं बताया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में हुए ब्लास्ट की घटना को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला बेहद संजीदा है। तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच सोमवार देर रात एसएसपी आकाश कुलहरि ने लंका थानाध्यक्ष को एसी कंपनी के इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जानकारी में आया है कि ब्लास्ट के बाद दूसरे दिन वहां एसी लगाने वाली कंपनी के इंजीनियर पहुंचे। इंजीनियर ने मामले की गंभीरता को बिना समझे हुए ही कहा कि एसी से इतना बड़ा धमाका हो नहीं सकता है। इसके पीछे साजिश हो सकती है, जबकि फोरेंसिक जांच में तस्वीर साफ हो गई है। शांति और कानून व्यवस्था से जुड़े गंभीर मसलों पर इस तरह के सार्वजनिक बयान देकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश किसी को नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है, इसीलिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed