{"_id":"85eccaca04a56d99c7c8f09bbcd2040e","slug":"explosion-in-disposal-mess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में विस्फोट से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में विस्फोट से अफरातफरी
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा की सिंचाई विभाग कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास सोमवार की सुबह करीब दस बजे कूड़े के ढेर में हुए विस्फोट से अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास रहने वाले लोग अनहोनी की आशंका से सिहर उठे और घरों से बाहर भागने लगे।
विज्ञापन
बाद में कूड़े में विस्फोट का पता चलने पर भगदड़ थमी। तब तक सूचना पाकर सिगरा पुलिस, फोरेंसिक, बम डिस्पोजल, डाग स्क्वाड, एटीएस समेेत अन्य टीमें भी पहुंच गईं। रास्ता बंद कर करीब दो घंटे तक जांच की गई। कोई घातक विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। आशंका जताई गई कि किसी ने पटाखे कूड़े में फेंक दिए होंगे। तेज धूप की वजह से पटाखों में विस्फोट हो गया। कूड़े के ढेर में मिले नमूने जांच के लिए भेज गए हैं।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग कॉलोनी के मुख्य द्वार के पास ही लोग कूड़ा फेंकते हैं। सोमवार की सुबह करीब दस बजे लोग अपने-अपने काम पर जा रहे थे कि इसी दौरान के कूड़े के ढेर में तेज विस्फोट से अफरातफरी मच गई। लोग दूर जाकर सुरक्षित स्थानों पर छिप गए। सूचना के बाद एसओ सिगरा राजीव रंजन उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही बीडीएस और एटीएस की टीम भी पहुंची। रास्ता बंद कर जांच शुरू कर दी गई। करीब दो घंटे तक जांच चली। एसओ सिगरा का कहना है कि जांच में कोई घातक विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।
आशंका है कि किसी ने शादी समारोह में लाए गए पटाखे कूड़े में फेंक दिए होंगे, जो तेज धूप से विस्फोट कर गया। मौके पर जले पटाखों के अवशेष पाए गए हैं। वहीं यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने जांच के डर से पटाखे कूड़े में फेंक दिए हों।