{"_id":"bafa21ca09ea13498dc854bd024ec1e9","slug":"expansion-will-be-the-platforms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्मों का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्मों का होगा विस्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 20 Nov 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे नई पैसेंजर ट्रेन गाजीपुर-सिटी-गाजीपुर सिटी डेमू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट) 21 नवंबर से चलाने जा रहा है। यह सप्ताह में छह दिन चलेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन शनिवार को नहीं चलेगी। ट्रेन का शुभारंभ 20 नवंबर को होगा गाजीपुर सिटी से होगा। उद्घाटन के दिन यह ट्रेन गाजीपुर से सुबह 11:25 बजे चलेगी और शाम 4:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 75111 गाजीपुर सिटी से वाराणसी डेमू तथा 75112 गाजीपुर सिटी से सुबह 08:05 बजे पर छूटेगी और वाराणसी दोपहर बाद 1:20 बजे पहुंचेगी।
उसी दिन वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 75112 वाराणसी-गाजीपुर सिटी डेमू वाराणसी से 1:40 बजे चलेगी और गाजीपुर रात 7:50 बजे पहुंचेगी। डेमू वाया जौनपुर होकर जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन का ठहराव आकुसपुर, सहेड़ी हॉल्ट, नंदगंज, बासूचक हाल्ट, तरांव, सैदपुर भीतरी, औंड़िहार जंक्शन, फरीदा, दुधौड़ा, डोभी, केराकत हॉल्ट, गंगौली, मुफ्तीगंज, यादवेंद्र नगर, जौनपुर जंक्शन, जफराबाद, सिरकोनी, जलालपुर, त्रिलोचन महादेव, खालिसपुर, पिंडरारोड, बाबतपुर, वीरापट्टी, शिवपुर स्टेशनों पर होगा।