{"_id":"592298da4f1c1b3c6a53665f","slug":"exhibition-of-modi-government-s-achievements-kailash-kher-will-be-sing-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार की उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी, कैलाश खेर के गूंजेंगे सुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार की उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी, कैलाश खेर के गूंजेंगे सुर
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 22 May 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
कैलाश खेर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर काशी में पं. दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित दो दिवसीय समारोह की रूपरेखा भाजपा ने तैयार की है। छोटी कटिंग के मैदान में भव्य समारोह होगा। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना के बाद संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कैलाश खेर के सुरों से इस मौके को संगीतमय बनाने की भी तैयारी है। सीएम 26 की शाम पांच बजे काशी आएंगे और 27 की दोपहर एक बजे तक उनके प्रवास करने की संभावना है।
विज्ञापन
राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजन समिति इस समारोह को भव्यता प्रदान करने में जुटी है। कार्यक्रमों की रूपरेखा के लिए क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अशोक राय, अशोक तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
अशोक चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा रही हैं। इसमें केंद्र और राज्य के कई मंत्रियों के भी आने की संभावना है।