फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Exercise begins to return Varuna river varanasi to its ancient form desilting will be done from Bhadohi to Khirkiya Ghat

Varanasi News: वरुणा नदी को अपने पुरातन स्वरूप में लौटाने के लिए कवायद शुरू, भदोही से खिड़किया घाट तक होगी डिसिल्टिंग

Sun, 22 May 2022 11:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 May 2022 11:33 AM IST
सार

 वरुणा नदी को पुनर्जीवित करने की तैयारियां चल रही हैं। इसके तहत वरुणा के उद्गम स्थल भदोही से गंगा-वरुणा संगम तक डिसिल्टिंग (सिल्ट हटाना)कराई जाएगी।

विज्ञापन
Exercise begins to return Varuna river varanasi to its ancient form desilting will be done from Bhadohi to Khirkiya Ghat
वरुणा नदी का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 वाराणसी में गंगा की सहायक नदियों में से एक वरुणा के पुनरुद्धार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नदी में चैनलाइजेशन (पानी के प्रवाह को नियंत्रित करना)के साथ ही उसके स्वरूप को वापस लाया जाएगा। वरुणा के उद्गम स्थल से लेकर खिड़किया घाट तक वरुणा नदी को अपने पुरातन स्वरूप में लौटाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। 

विज्ञापन


शासन की ओर से भूजल संरक्षण की योजना को धार देने में नदियों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए वरुणा नदी को पुनर्जीवित करने की तैयारियां चल रही हैं। इसके तहत वरुणा के उद्गम स्थल भदोही से गंगा-वरुणा संगम तक डिसिल्टिंग (सिल्ट हटाना )कराई जाएगी। इसके साथ ही वरुणा के तटवर्ती क्षेत्र में पौधरोपण करके हरित क्षेत्र भी विकसित होगा।

विज्ञापन

सुधरेगा भूजल का स्तर

वरुणा के किनारे जिले में आधा दर्जन से अधिक विकास खंड में कई जगहों पर वेटलैंड एरिया तैयार किया जाएगा। इससे भूजल का स्तर सुधरेगा और नदी का जलस्तर भी सामान्य हो जाएगा। जिले में आराजीलाइन, बड़ागांव, हरहुआ, काशी विद्यापीठ व सेवापुरी विकास खंड में वरुणा नदी के तट पर ग्राम पंचायतों में 100 मीटर पहले वेटलैंड एरिया विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Exercise begins to return Varuna river varanasi to its ancient form desilting will be done from Bhadohi to Khirkiya Ghat
वरुणा नदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

इसमें नालों से आने वाले पानी को बायोरेमेडिशन (पानी को शुद्ध की प्रक्रिया) के बाद डाला जाएगा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि वरुणा के पुनरुद्धार की कार्ययोजना तैयार की गई है। उद्गम स्थल से खिड़किया घाट तक का स्वरूप बदल जाएगा।

लोहता क्षेत्र से वरुणा में मिलने वाले चारों नालों के पास भी वेटलैंड एरिया बनेगा। इससे जहां नदी सूख गई है या फिर संकरी हो गई है वहां का स्वरूप बदल जाएगा। वेटलैंड एरिया जहां भी निर्मित होता है वह भूजल स्तर को रिचार्ज करता है और नदी के किनारे बनता है तो उसके पुनरुद्धार में सहायक होता है। 

2016 में शुरू हुआ था वरुणा नदी के सुंदरीकरण का काम

Exercise begins to return Varuna river varanasi to its ancient form desilting will be done from Bhadohi to Khirkiya Ghat
2016 में शुरू हुआ था वरुणा नदी के सुंदरीकरण का काम - फोटो : अमर उजाला

वरुणा नदी के सुंदरीकरण का काम 2016 में शुरू किया गया था। इसके तहत 201 करोड़ रुपये से नदी की सफाई, दोनों किनारे पर पाथवे, रेलिंग, लाइट, पौधरोपण, बैठने के लिए कुर्सियां व पांच घाट को पक्का बनाना था।

वरुणा कॉरिडोर के पॉथवे को वीडीए शहर के वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने की योजना में है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से पॉथवे को ई-रिक्शा कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस रास्ते को कचहरी से वाराणसी सिटी स्टेशन तक का दो पहिया और तीन पहिया के लिए उपयोग में लाया जाएगा।

वरुणा का हाल
- लंबाई -20.6 किलोमीटर
- पांच विकास खंड के गांवों से होकर गुजरती है वरुणा
-41 ग्राम पंचायतों के किनारे तैयार होगा वेटलैंड एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed