फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Excitement shown at centers, 7323 has been vaccinated

केंद्रों पर दिखा उत्साह, 7323 ने लगवाया टीका

Sat, 03 Apr 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Excitement shown at centers, 7323 has been vaccinated
वाराणसी। महिला अस्पताल, ईएसआई समेत 56 केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र के 7,323 लोगों ने शुक्रवार को टीका लगवाया। चिकित्सकों ने टीकाकरण के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की सलाह दी। कई लोग सुबह ही केंद्रों पर पहुंच गए और काउंटर खुलते ही पंजीकरण कराया। फिर टीका लगवाया। इस दौरान लोगों का जबरदस्त उत्साह दिखा। पहली डोज के बाद दूसरी लगवाने वालों की संख्या भी अधिक रही। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 6,727 लोगों को पहली जबकि 396 को दूसरी डोज लगी। इसके अलावा 60 साल से अधिक उम्र के 3277 लोगों को पहली और 76 लोग दूसरी डोज लगवाने आए। 45 से 59 साल के बीमार लोगों में भी 3164 लोग पहली डोज लगवाने पहुंचे। सीएमओ ने बताया कि जिन लाभार्थियों को कोवैक्सीन लगी है वह 4 से 6 सप्ताह में दूसरी डोज लगवा सकते हैं। जबकि कोविशील्ड लगवाने वाले को 6 से 8 सप्ताह में दूसरी डोज लेनी है। शासन के निर्देशानुसार 3-5 और 6 अप्रैल को अधिवक्ता संघ, प्रेस, व्यापार मंडल, बैंकर्स एसोसिएशन और ऑटो रिक्शा एसोसिएशन से जुड़े 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। अलग-अलग जगह भी चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed