{"_id":"6505f945737ba710fd039f54","slug":"excise-department-should-tell-which-licensed-shops-had-the-liquor-varanasi-news-c-20-vns1013-363186-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आबकारी विभाग बताए किन लाइसेंसी दुकानों की थी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आबकारी विभाग बताए किन लाइसेंसी दुकानों की थी शराब
विज्ञापन
। सुभाष नगर, मलदहिया से शराब की अवैध खेप, नकदी और वाहनों के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर सिगरा थाने की पुलिस ने आबकारी विभाग को पत्र लिखा है। पूछा है कि बताया जाए कि बरामद की गई शराब किन लाइसेंसी दुकानों के कोटे की थी। आबकारी विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
सुभाष नगर, मलदहिया स्थित प्रशांत कार्गो एंड लॉजिस्टिक में बीते आठ सितंबर की रात एसटीएफ और सिगरा थाने की संयुक्त टीम ने छापा मारा था। मौके से मिले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सरकारी लाइसेंसी दुकानों के कोटे की शराब बरामद की गई थी। बरामद की गई शराब को पटना ले जाया जाना था। इंस्पेक्टर सिगरा राजू सिंह ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार अरविंद जायसवाल, बृजेश सिंह उर्फ गोलू, रतन कुमार और मनोहर यादव उर्फ मोनू को आठ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। कस्टडी रिमांड में पूछताछ के दौरान लाइसेंसी दुकानों की शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के संबंध में अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। दर्ज मुकदमे में जल्द ही कुछ और आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही आबकारी विभाग को पत्र भेज कर पूछा गया है कि वह बताएं कि बरामद की गई शराब किन लाइसेंसी दुकानों को आवंटित की जानी थी। आबकारी विभाग के जवाब के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।