{"_id":"61548d338ebc3e471608027e","slug":"excellent-performance-of-iit-bhu-students-in-civil-services-examination-17-students-passed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सिविल सर्विसेज में आईआईटी बीएचयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 17 को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सिविल सर्विसेज में आईआईटी बीएचयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 17 को मिली सफलता
Wed, 29 Sep 2021 11:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
iit bhu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अलग-अलग विभागों से कुल 17 छात्रों ने सफलता दर्ज की है। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग से छह, कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग से तीन-तीन छात्रों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से जय विकास, यादव सूर्यभान, राकेश सिंह, आशीष कुमार मिश्रा, पुलकित सिंह, अल्तमश गाजी और माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग से गौरव बुदानिया, इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग विभाग से राजकुमार मीना का चयन हुआ है। केमिस्ट्री विभाग से नरेंद्र रावत, सिविल इंजीनियरिंग से हिरदेश पटेल, हेमंत कुमार, अंशुल जैन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से कुलदीप मीना, वाई मेघा स्वरूप और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग से वैभव रावत, अनन्थ द्विवेदी, धीरज यादव का चयन हुआ है। छात्रों की इस उपलब्धि पर निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बधाई दी है।
विज्ञापन