{"_id":"596090074f1c1ba97c8b4746","slug":"excavation-at-sarnath-deer-park-found-in-the-gupta-empire-residues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारनाथ के डियर पार्क में चल रही थी खुदाई, मिले गुप्तकालीन अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारनाथ के डियर पार्क में चल रही थी खुदाई, मिले गुप्तकालीन अवशेष
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
sarnath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की खुदाई के दौरान सारनाथ में गुप्तकालीन अवशेष मिले हैं। जानकारी होते ही ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने काम रुकवा दिया है। इसकी रिपोर्ट दिल्ली मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
वन विभाग के डियर पार्क में खंडहर से सटे पश्चिमी छोर पर पिछले पांच दिनों से वन विभाग द्वारा केज की खुदाई चल रही थी। गुरुवार की शाम पुरातत्व विभाग को सूचना मिली कि खुदाई के दौरान गुप्तकालीन पुरातात्विक अवशेष निकल रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर पुरातत्वविद् अधीक्षण नीरज कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अवशेष देखे। बताया कि खुदाई के दौरान गुप्तकालीन शिल्प प्रदर्शित करते पत्थर निकले हैं। उन्होंने इस मामले में प्रभारी वनाधिकारी से पूछा कि किस आधार पर खुदाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
सिन्हा ने बताया कि यह एएसआई की ओर से प्रतिबंधित क्षेत्र है। फोटो और रिपोर्ट डीजी एएसआई को भेजी गई है। इसमें वनविभाग को एएसआई ने पशुओं को रखने के लिए दिया है न कि खुदाई के लिए।
विभाग के द्वारा की खुदाई से जब ऊपरी सतह पर कलाकृतियां निकल रही हैं तो अंदर मौर्यकालीन कलाकृतियां होने की पूरी संभावना है।