फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Examiner's Aadhaar card, Principal's seal made weapon of fraud

Varanasi News: परीक्षक का आधार कार्ड, प्रधानाचार्य की मुहर को बनाया फर्जीवाड़े का हथियार

Fri, 07 Feb 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Examiner's Aadhaar card, Principal's seal made weapon of fraud
वाराणसी। लिखित परीक्षाओं में दूसरे के नाम पर परीक्षा देते परीक्षार्थियों के पकड़े जाने की घटनाएं तो होती है, लेकिन प्रैक्टिकल लेने वाले परीक्षक की जगह कोई दूसरा आए, ऐसा जल्दी नहीं होता है।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को हुई घटना में फर्जीवाड़ा करने वाले तीनों लोग पुलिस की गिरफ्त में तो हैं। जिस विद्यालय के शिक्षक को डीएवी इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल लेने आना था, उन्हीं का आधार कार्ड और उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य की मुहर को तीनों ने फर्जीवाड़े का हथियार बनाया। ताकि किसी को शक न हो। डीएवी इंटर कॉलेज में एनडीएस केजी इंटर कॉलेज उकछी बलिया के राजीव कुमार शर्मा को परीक्षक बनाया गया था। बृहस्पतिवार को उनकी जगह गाजीपुर के मानपुर टिकरी निवासी अजीत यादव परीक्षक बनकर पहुंच गया। इनके साथ गाजीपुर के भौराहा निवासी ध्रुव यादव और बलिया के उकछी निवासी अमरेंद्र कुमार तिवारी भी आए। पूछताछ में पता चला कि मास्टरमाइंड अमरेंद्र तिवारी है, जो उकछी के कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। इसी ने पूरी साजिश रची। फर्जी परीक्षक और एक अन्य के साथ गाजीपुर से ही किराए की कार बुक कर तीनों डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed