फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Examination is to be held after seven days, there will be separate copies of high school and inter

सात दिन बाद होनी है परीक्षा, हाईस्कूल और इंटर की अलग-अलग होंगी कॉपियां

Thu, 17 Mar 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Examination is to be held after seven days, there will be separate copies of high school and inter
जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के सकु शल संचालन के लिए जिले को पांच जोन, 18 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा पांच सचल दल का भी गठन किया गया है, जिसमें शामिल सदस्य शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही नकल विहीन परीक्षा भी कराएंगे। अब जबकि सात दिन बाद ही परीक्षा होनी है, ऐसे में परीक्षा संबंधी तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन

जिले में 131 केंद्रों पर 24 मार्च से होने वाली परीक्षा में इस बार 93 हजार छात्र-छात्रा शामिल होंगे। विभाग की ओर से केंद्रों पर कापियों के साथ ही डेस्क स्लिप, नामिनल रोल सहित सभी जरूरी सामग्री पहुंचा दी गई हैं। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में पेपर भी भेजे जा चुके हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार पेपर भेजने की व्यवस्था में पारदर्शिता का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। यहीं कारण है कि अलग-अलग चरणों में पेपर भेजे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि जिले में 131 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे जिले को 18 सेक्टर के साथ ही पांच जोन में बांटा गया है। सभी 131 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

हर दिन तैयार होगी परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट
बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद हर दिन परीक्षा केंद्र वार रिपोर्ट भी तैयार कराई जाएगी। इसके लिए राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम की अहम भूमिका होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इसमें केंद्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, कॉपी, पेपर के वितरण से लेकर यहां परीक्षा शुरू होने से लेकर खत्म होने तक की पूरी रिपोर्ट को शामिल किया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर कॉपियों का मिलान जारी
यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियां केंद्रों पर पहुंचने के बाद अब प्रधानाचार्यों की ओर से उसका मिलान कराया जा रहा है। इसमें हॉईस्कूल, इंटरमीडिएट की अलग-अलग कापियां भेजी गई हैं। इसके साथ ही केंद्रों पर डबल लॉक में पेपर भी रखने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को केंद्रों पर कापियों के बंडल से छात्र संख्या के हिसाब से उसका मिलान भी कराया गया। साथ ही पेपर रखने की व्यवस्थाओं को भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed