फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Examination in Hindi Department of BHU Students got angry when questions came out of syllabus,

BHU के हिंदी विभाग में परीक्षा: पाठ्यक्रम से बाहर के आए प्रश्न तो भड़के छात्र, बदले गए दो सवाल

Thu, 16 Mar 2023 11:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Mar 2023 11:04 PM IST
सार

बीएचयू के हिंदी विभाग में एमए की परीक्षा में पाठ्यक्रम से इतर प्रश्न पूछे जाने पर छात्र भड़क गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि पांच प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के हैं। आनन-फानन दो प्रश्नों में बदलाव किया गया, तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।

विज्ञापन
Examination in Hindi Department of BHU Students got angry when questions came out of syllabus,
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के हिंदी विभाग में एमए की परीक्षा में पाठ्यक्रम से इतर प्रश्न पूछे जाने पर छात्र भड़क गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि पांच प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के हैं। आक्रोशित छात्रों के हंगामे की सूचना पर पहुंची प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे। आनन-फानन दो प्रश्नों में बदलाव किया गया, तब जाकर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।

विज्ञापन


गुरुवार को दूसरी पाली में एमए हिंदी साहित्य प्रथम सत्र की परीक्षा 1.30 बजे शुरू हुई। जैसे ही प्रश्नपत्र छात्र-छात्राओं के हाथ में आए सभी परेशान उठे। पांच प्रश्न सिलेबस से बाहर के थे। छात्रों ने कक्ष निरीक्षक से शिकायत की तो उन्होंने असमर्थता जताई। इसके बाद छात्रों ने परीक्षा कक्ष में ही हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि तुलसीराम से जुड़े सवाल और चंद्रगुप्त की ऐतिहासिकता की समीक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए थे जो पूरी तरह से सिलेबस से बाहर के हैं। शिक्षकों ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षकों ने तुलसीराम की जगह निराला और चंद्रगुप्त की जगह समुद्र गुप्त पर लिखने को कहा। कला संकाय प्रमुख प्रो. विजय बहादुर सिंह ने छात्रों के आरोप को खारिज किया और कहा कि सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed