फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   exam

सुपर स्टूडेंट बनने के लिए छात्रों में लगी रही होड़

Thu, 07 Nov 2019 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
exam
प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हर छात्र अपने क्षेत्र में बेहतर करने में लगा है। इस समय सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा प्रतियोगी परीक्षाओं में देखने को मिल रही है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में छात्रों को सही जानकारी, तैयारी के टिप्स, सवालों के पैटर्न आदि के बारे में जानकारी के उद्देश्य से ही आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला की ओर से मल्टी लेवल प्रतियोगिता सुपर स्टूडेंट कराई जा रही है। बुधवार को मंडुवाडीह स्थित ग्लेनहील पब्लिक स्कूल में आयोजित सुपर स्टूंडेंट परीक्षा में सफलता के लिए छात्रों में होड़ लगी रही।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में चल रही प्रतियोगिता के माध्यम से ग्यारहवीं-बारहवीं के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी मिल रही हैं। ग्लेनहील पब्लिक स्कूल में हुई परीक्षा में 85 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। छात्रों ने सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, तर्क आदि से संबंधित सवालों का न केवल जवाब दिया, बल्कि सुपर स्टूंडेंट प्रतियोगिता के बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं में प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। बताया गया कि परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट को आईएमएस गाजियाबाद और अमर उजाला की ओर से आयोजित सुपर स्टूंडेंट की फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। साथ ही उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न आदि के बारे में भी जानने का मौका मिलता है। -दिलीप मिश्रा, प्रधानाचार्य, ग्लेनहील पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed