{"_id":"68d63b9cfdd2dcbb9f06458e","slug":"every-unit-of-air-in-varanasi-25-more-humidity-than-in-chennai-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: काशी की हर यूनिट हवा में चेन्नई से 25% ज्यादा उमस, जानें- कब मिलेगी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: काशी की हर यूनिट हवा में चेन्नई से 25% ज्यादा उमस, जानें- कब मिलेगी गर्मी से राहत
Fri, 26 Sep 2025 12:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:37 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बनारस की हर यूनिट हवा में चेन्नई से 25% ज्यादा उमस है। हालांकि एक-दो दिन में बनारस में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बनारस में गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में चेन्नई से ज्यादा उमस है और तापमान लगभग एक जैसा है। समुद्र के किनारे बसे सबसे दक्षिणी शहरों में से एक चेन्नई की हवा में बनारस से 20-25 फीसदी नमी भी कम है। जबकि दोनों शहर का तापमान 35 डिग्री के आसपास है। लेकिन आर्द्रता ज्यादा होने से बनारस चेन्नई से भी ज्यादा गर्म शहर बन गया है।
विज्ञापन
चेन्नई का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बनारस की हवा में अधिकतम नमी 75 से 90 फीसदी तक रही जबकि चेन्नई की हवा में 50 से 70 फीसदी तक नमी रही।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: सोनभद्र में चार विधायक, विधानसभा पास लगाकर चल रहे 20 से ज्यादा वाहन; इनमें एक भी विधायक की गाड़ी नहीं
विज्ञापन
एक-दो दिन में बनारस में हल्की बारिश का अनुमान
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि काशी की हर यूनिट हवा में चेन्नई से ज्यादा उमस है। ऐसे में यहां पर महसूस होने वाली गर्मी वहां से कुछ ज्यादा ही है। हालांकि इससे यह होगा कि एक-दो दिन में बनारस में हल्की बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को जिले का पारा सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।