फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Every policeman take responsibility for one plant

अच्छी पहलः हर पुलिसकर्मी लेगा एक पौधा लगाने की जिम्मेदारी

Wed, 09 Jan 2019 10:40 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 09 Jan 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Every policeman take responsibility for one plant
पुलिसकर्मियों द्वारा लगाए गए पौधे - फोटो : amar ujala
पुलिस कर्मी अब कम से कम एक पौधे को भी तैयार करने की जिम्मेदारी लेंगे। वो एक पौधा लगाने के बाद अपने नाम का बोर्ड भी लगाएंगे। इसके लिए आईजी ने रेंज के जिलों के एसपी को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


उन्होंने इस फैसले को लागू करने से पहले अपने कैंप कार्यालय पर पौधरोपण का प्रयोग कराया जो सफल रहा। पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत समय-समय पर पौधरोपण अभियान चलाया जाता है, लेकिन इनमें से अधिकांश पौधे सूख जाते हैं। इसे देखते हुए आईजी रेंज ने प्रयोग किया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने कैंप कार्यालय परिसर में आम, अनार, आंवला, मौसमी, नीबू और संतरा सहित अन्य किस्म के 45 पौधों को 10 से 15 फीट के अंतराल पर क्लर्क, सिपाही, माली के साथ ही खुद और पत्नी व बच्चों से लगवाया। आईजी रेंज विजय सिंह मीना ने बताया कि प्रत्येक पुलिस कर्मी एक पौधे की जिम्मेदारी ले, इसके लिए प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed