फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Even after registration for vaccination, date is not getting carelessness in detention, earning by raising shutter

टीकाकरण के लिए पंजीकरण के बाद भी नहीं मिल रही तारीख बंदी में दिखी लापरवाही, शटर उठाकर हो रही कमाई

Wed, 05 May 2021 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Even after registration for vaccination, date is not getting carelessness in detention, earning by raising shutter
वाराणसी। कोरोना टीकाकरण को लेकर युवाओं में उत्साह तो है, लेकिन कोविन और आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण के बाद भी तारीख नहीं मिलने से युवा परेशान हैं। छह मई तक टीकाकरण के लिए सभी स्लॉट भर गए हैं। ऐसे में 18 से 44 साल वालों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का प्रयास किया। पंजीकरण तो हो जा रहा है, लेकिन वैक्सीन लगाने की तारीख नहीं दी गई है। इससे परेशान है कि टीका कब लगेगा।
- अक्षय सिंह, सिगरा
संक्रमण से सुरक्षा के लिए अपना और छोटे भाई का रजिस्ट्रेशन कराया है। स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए डेट और टाइम स्लॉट अब तक नहीं मिला है।
- आशुतोष जायसवाल, नदेसर
मैंने और छोटी बहन ने वैक्सीन लगवाने के लिए सोमवार को ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वैक्सीनेशन कब और कहां होगा इसकी तारीख और केंद्र की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

- अंकिता गुप्ता, छित्तूपुर
वैक्सीनेशन के मैंने और छोटे भाइयों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। अभी तक डेट नहीं मिल सका है। छह मई तक कोई स्लॉट खाली नही है।
- लवकुश कुमार, पहाड़िया
महिला अस्पताल समेत अन्य केंद्रों पर लगा टीका
मंगलवार को जिला महिला अस्पताल, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, बीएचयू समेत अन्य जगहों पर युवा टीकाकरण के लिए पहुंचे। महिला अस्प्ताल में तो टीका लगवाने वालों की लंबी लाइन लगी रही। कई केंद्रों पर तो 18 से 44 वालों के साथ ही 45 से ऊपर वालों का टीकाकरण भी किया गया। कुछ लोग पहली डोज लगवाने पहुंचे तो किसी ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed