फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona vaccination varanasi Even after a year, only 60 percent got full security cover

कोरोना टीकाकरण: वाराणसी में साल भर बाद भी महज 60 प्रतिशत को ही मिला पूरा सुरक्षा कवच

Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से वाराणसी में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 18 से 60 साल और उससे अधिक उम्र के करीब 31 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन एक साल में महज 60 प्रतिशत लोगों को ही टीके की दोनों डोज लग सकी।

विज्ञापन
corona vaccination varanasi Even after a year, only 60 percent got full security cover
वाराणसी में किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के एक साल बाद भी अब तक 18 साल से ऊपर के सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सके हैं। महज 60 प्रतिशत लोगों को ही टीके की दोनों डोज लग सकी है। यहीं नहीं तय लक्ष्य के हिसाब से पहली डोज तो लगभग सभी को लग गई है, लेकिन 12 लाख लोगों को दूसरी डोज लगनी बाकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। 18 से 60 साल और उससे अधिक उम्र के करीब 31 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि शत प्रतिशत लोगों को टीका लगाए जाने का दावा तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। दूसरी के बाद तीसरी लहर भी आ गई है, लेकिन सभी को सुरक्षा कवच नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


शुरुआती दो महीनों में कम रही संख्या
टीकाकरण के शुरुआती दो महीने में संख्या कम रही। इसके बाद संख्या बढ़ती गई। इसके पीछे टीके की कमी और केंद्र तक पहुंचने वालों की संख्या को मुख्य वजह माना गया। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीका लगवाने और लगाने वालों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी जागरूक किया गया। इसके बाद आंकड़ा भी बढ़ने लगा, लेकिन तय लक्ष्य पूरा नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना का कहर जारी : 4076 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, अस्पतालों में मात्र 16 भर्ती

एक नजर में टीकाकरण का आंकड़ा

  • पहली डोज 3079838
  • दूसरी डोज 1812031
  • महिला 2572225
  • पुरुष 2317235
  • कोविशील्ड 4266487
  • कोवैक्सीन 632165
  • 18 से 44 साल 3162622
  • 45 से 60 साल 1031050
  • 60 साल से अधिक 555836

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि  विभाग की ओर से अभियान चलाकर टीका लगाने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। डोर टू डोर आशाओं की मदद से भी टीका लगाया जा रहा है। इसमें जहां भी लोगों को भ्रांतियां हैं, उसे चिकित्सकों, कर्मचारियों की मदद से दूर कराया जा रहा है। जल्द ही सभी को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य भी पूरा हो जाएगा।
पढ़ेंः कोरोना को हराना है: वाराणसी के सिगरा स्टेडियम टीकाकरण केंद्र पर मिलेगी होम्योपैथिक दवा किट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed