फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   corona update varanasi Homeopathic medicine kit will given at Sigra Stadium vaccination center for fight against covid

कोरोना को हराना है: वाराणसी के सिगरा स्टेडियम टीकाकरण केंद्र पर मिलेगी होम्योपैथिक दवा किट

Sat, 15 Jan 2022 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jan 2022 06:56 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोनारोधी टीकाकरण महाअभियान शुरू किया गया है। सिगरा स्टेडियम में बने टीकाकरण केंद्र में आने वाले किशोरों को होम्योपैथिक दवा किट भी दी जा रही है।  सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि यहां से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दवा वितरित की जाएगी। 
 

विज्ञापन
corona update varanasi Homeopathic medicine kit will given at Sigra Stadium vaccination center for fight against covid
होम्योपैथिक दवा किट का वितरण करते डीएम और कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लोगों में कोविड मेडिसिन किट बांटे जाने के साथ ही अब होम्योपैथिक दवा किट भी बांटी जाएगी। शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इसके लिए सिगरा स्टेडियम में बने काउंटर पर किट वितरण कर इसकी शुरूआत की।

विज्ञापन


यहां से पहले दिन 600 से अधिक लोगों में होम्योपैथिक किट का वितरण करने के साथ ही इसके प्रयोग की जानकारी भी दी गई। सिगरा स्टेडियम में दवा वितरण के दौरान ही कमिश्नर, डीएम ने किशोरों को टीका लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे मेगा टीकाकरण अभियान के बारे में भी जानकारी ली। 
विज्ञापन


दवा वितरण के लिए समय निर्धारित
उन्होंने किशोरों से टीकाकरण के लिए लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि यहां से सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दवा वितरित की जाएगी। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से कोरोना से बचाव के लिए होम्योपैथिक किट वितरण करने का निर्देश जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा किशोरों के साथ वयस्कों को भी दी जा रही है। इन दवाओं से खराश, बदन दर्द, सिरदर्द, मुंह सूखने, कमर दर्द, पैरों में दर्द, बेचैनी, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, खांसी, बुखार आदि से राहत मिलेगी। सभी को इसके खाने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ एके मौर्य, डीएचईआईओ हरिवंश यादव, डीएचओ डॉ रचना श्रीवास्तव, डॉ रुद्रेश्वर त्रिपाठी, डॉ दीपक सिंह, यूनिसेफ से डॉ शाहिद एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
पढ़ेंः दूसरी डोज के प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा राशन, स्कूलों और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए भी अलर्ट

किट में हैं ये चार दवाएं  

corona update varanasi Homeopathic medicine kit will given at Sigra Stadium vaccination center for fight against covid
होम्योपैथिक दवा किट का वितरण - फोटो : अमर उजाला
  • इम्यूनिटी बूस्टर के लिए आर्सेनिक एल्बम 30 (लाल ढक्कन)
  • गले में खराश, बदन दर्द,  सिर दर्द, और मुंह सूखने के लिए ब्रायोनिया एल्बम 30 (पीला ढक्कन)
  • मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, पैरों में दर्द और बेचैनी के लिए रस टॉक्स 30 
  • जोड़ों में दर्द, खांसी और बदन दर्द , बुखार के लिए यूपीटोरियम पर्फ 30 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed