फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Coronavirus in varanasi update 520 new coid Positive cases found in a day 16 patient hospitalized

वाराणसी में कोरोना का कहर जारी : 4076 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, अस्पतालों में मात्र 16 भर्ती

Sat, 15 Jan 2022 11:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Jan 2022 11:56 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही चली जा रही है। शनिवार को 520 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4076 हो गई है। अस्पतालों में भर्ती कुल कोविड मरीजों की संख्या 16 हो गई है। 

विज्ञापन
Coronavirus in varanasi update 520 new coid Positive cases found in a day 16 patient hospitalized
वाराणसी में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शनिवार को 520 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 4076 हो गई है। बीएचयू में तीन महिला चिकित्सकों समेत पांच डॉक्टरों को मिलाकर शहर में कुल 20 डॉक्टर, 15  छात्र,10 व्यवसायी संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को 5097 मरीजों की रिपोर्ट मिली। संक्रमण दर 10.20 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


18 साल से कम उम्र के बच्चे, महिलाओं के साथ ही मिलिट्री हॉस्पिटल, बाबतपुर एयरपोर्ट, कैंट रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर संक्रमित मिले हैं। चिकित्सकों की बात करें तो सबसे अधिक बीएचयू ट्रामा सेंटर के स्टेटिक बूथ पर पांच चिकित्सक मिले हैं। तीसरी लहर में अब तक 4588 मरीजों में 512 स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन


जिले में शनिवार को सबसे अधिक 106 लोगों को होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किया गया। इस बीच शनिवार को दो नये मरीज भी भर्ती किए गए। इसके बाद कु ल भर्ती मरीजों की संख्या 16 हो गई है। जिले में अब भी अस्पतालों में 426 बेड खाली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  वाराणसी के सिगरा स्टेडियम टीकाकरण केंद्र पर मिलेगी होम्योपैथिक दवा किट

कोरोना संक्रमण की समीक्षा कर लौटे नोडल अधिकारी

वाराणसी  में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव और इसके रोकथाम के लिए तैयारियों की समीक्षा के बाद शासन की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार तीन दिवसीय दौरे के बाद वापस लखनऊ लौट गए।

इसके पहले शुक्रवार को उन्होंने सर्किट हाउस में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग व सीडीओ के साथ बैठक कर उन्हें संक्रमण से बचाव के हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिया। साथ ही समय पर जांच, टीकाकरण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। तीन दिवसीय दौरे में उन्होंने अस्पतालों का निरीक्षण करने के साथ ही सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों संग बैठक कर टीकाकरण, कोरोना जांच, ऑक्सीजन प्लांट आदि की जानकारी ली थी।

संक्रमितों के परिजनों की होगी जांच, संपर्क में आने वाले रहेंगे क्वारंटीन

Coronavirus in varanasi update 520 new coid Positive cases found in a day 16 patient hospitalized
वाराणसी रोडवेज परिसर में कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

अगर किसी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो अब उसके परिजनों की भी जांच होगी। वहीं, संपर्क में आने वाले लोगों को एहतियातन क्वारंटीन रहना होगा। हालांकि, इस दौरान भी उन्हें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इन लोगों को कोई लक्षण दिखता है तो वह नियमानुसार जांच करा सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस समय संक्रमित मरीज के परिजनों की जांच की जा रही है। अगर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है तो भी उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा रही है। घर में संक्रमित मरीज को अलग कमरे में रहना होगा।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि अब मरीज के संपर्क में आने वालों की कांटेक्ट ट्रेसिंग नहीं की जा रही है। ऐसे लोगों को क्वारंटीन के दौरान कोई परेशानी हो तो जांच करा सकते हैं। मरीजों से रोज फीडबैक लिया जा रहा है। 

अधिकांश लोगों का टीकाकरण ही मुख्य वजह

Coronavirus in varanasi update 520 new coid Positive cases found in a day 16 patient hospitalized
वाराणसी में किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में प्राणी विज्ञान विभाग प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि तीन चीजें अहम है। ज्यादातर लोगों को टीका लग चुका है। दूसरा ओमिक्रॉन वेरियंट डेल्टा से कमजोर है, फेफड़े पर इसका असर कम है। जितना सतर्क रहेंगे, उतना ही बचे रहेंगे। बता दें कि जिले में एक दिसंबर से तीसरी लहर चल रही है। अब तक 3402 संक्रमित मिल चुके हैं। 354 स्वस्थ घोषित हो चुके हैं।

मेगा टीकाकरण में पहले दिन 16429 को लगा टीका

Coronavirus in varanasi update 520 new coid Positive cases found in a day 16 patient hospitalized
वाराणसी में किशोरों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

दो दिवसीय मेगा टीकाकरण अभियान के पहले दिन ही 16,429 किशोरों को टीका लगाया गया। सिगरा स्टेडियम, विद्यालयों के साथ  अस्पतालों में बने टीकाकरण केंद्रों पर किशोर बहुत उत्साहित दिखे। जिले में करीब तीन लाख किशोरों को टीका लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 31,594 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। 6,429 किशोरों के अलावा 779 लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवाई। अब तक 6,783 को प्रिकॉशनरी जबकि 1,49,144 (57.8 प्रतिशत) किशोरों को टीका लगाया जा चुका है।
बनारस में मकर संक्रांति: पतंग के साथ उड़ा कोरोना का डर, उल्लास के साथ उमड़ी आस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed