युवा टूरिज्म क्लब कि स्थापना: 31 स्कूलों में चलेगा प्रशिक्षण, पूरे भारतवर्ष में कार्यक्रम चलाया जाएगा
रोहनिया पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार व इंटैक के द्वारा आज वाराणसी में युवा टूरिज्म क्लब की स्थापना कि गई। उपनिदेशक यूपी टूरिज्म प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं के लिए इस क्लब का क्या फायदा होगा ?
विस्तार
रोहनिया पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार व इंटैक के द्वारा आज दि आर्यन इंटरनेशनल स्कूल अखरी मे युवा टूरिज्म क्लब की स्थापना कि गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक यूपी टूरिज्म प्रीति श्रीवास्तव ,श्रीमती अमरजीत नागपाल टूरिस्ट ब्लागर ,अमित कुमार असिस्टेंट डायरेक्टर टुरिज्म विद्यालय की निदेशक सुबीना चोपड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक यूपी टूरिज्म प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को टुरिज्म से जोड़कर हम उनको युवा अंबेडकर के रूप में विकसित करेंगे ताकि वह भविष्य में पर्यटन के विषय में जानकारी हासिल करें और लोगों को उसकी जानकारी दें और अपने यहां आने वाली पर्यटकों को अपना अतिथि समझें।
टूरिज्म की अभी बच्चों को पूरी जानकारी नहीं है उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। टूरिज्म की जानकारी से उनके अंदर बदलाव आएगा वह अपने देश में आने वाले प्रत्येक टूरिज्म का सम्मान करेंगे और उनसे अच्छी तरह से बातचीत करेंगे।
हम बनारस जिले के प्रत्येक सीबीएसई विद्यालयों में क्लब का गठन करेंगे उसमें चयनित छात्र छात्राओं को पर्यटन के विषय में जागरूक करेंगे। क्लब बनाकर प्रतियोगिता पेंटिंग टूरिस्ट स्थान का विजिट करा कर उनको जानकारी दी जाएगी।
आज यहां पर उपस्थित तमाम सीबीएसई विद्यालय के अध्यापक गणों को हम इस विषय में प्रशिक्षण देकर उनको जानकारी देंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि टुरिस्ट ब्लागर श्रीमती अमरजीत नागपाल , असिस्टेंट डायरेक्टर यूपी टूरिज्म अमित कुमार, संयोजक इंटेक अशोक कपूर ,सहसंयोजक इंटैक निर्मल जोशी कोऑर्डिनेटर आदिति गुलाटी ,दी आर्यन इंटरनेशनल विद्यालय के निदेशक सुविना चोपड़ा इंटेक के अनिल केसरी सहित तमाम लोग मौजूद थे ।