फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Escaping with NRI woman, two in custody

Varanasi News: एनआरआई महिला के साथ हुई उचक्कागिरी, दो हिरासत में

Sat, 29 Jul 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Escaping with NRI woman, two in custody
मैदागिन स्थित टाउनहाल मैदान के पास शुक्रवार को यूएसए से अपने महिला मित्र के साथ आई एक एनआरआई महिला उचक्कागिरी का शिकार हो गई। घटना के बाद दोनों महिलाएं रोते हुए कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाई। घटना का संज्ञान लेकर कोतवाली इंस्पेक्टर थाने की क्राइम टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें तीन संदिग्ध युवक दिखे हैं। पुलिस ने चार घंटे के अंदर ही दो उचक्कों को धर दबोचा। कोतवाली थाने की पुलिस महिलाओं से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि अमेरिका की एक महिला नोएडा में रहने वाली एक अन्य महिला के साथ कार से कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने आई थी। मैदागिन के पास उनकी कार खड़ी थी। उसी दौरान उचक्कों ने कार का शीशा तोड़ कर मोबाइल, पर्स और एटीएम कार्ड समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed