फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   EOW arrested ADO Panchayat accused in food grain scam from Ballia

UP: खाद्यान्न घोटाले में आरोपी ADO पंचायत को EOW ने बलिया से किया गिरफ्तार, 18 साल पुराना है मामला

Thu, 17 Oct 2024 01:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 17 Oct 2024 01:08 PM IST
सार

खाद्यान्न घोटाले के मामले में आरोपी एडीओ पंचायत को ईओडब्ल्यू ने बलिया से गिरफ्तार किया है। 2006 में उसके खिलाफ खाद्यान्न घोटाला समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है।  

विज्ञापन
EOW arrested ADO Panchayat accused in food grain scam from Ballia
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के 18 साल पुराने खाद्यान्न घोटाले में आरोपी एडीओ पंचायत को ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने बुधवार को मनियर ब्लॉक गेट से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अरुण कुमार सिंह निवासी बलिया सिकंदरपुर थाने क्षेत्र के खटंगी गांव के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू वाराणसी के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अरुण कुमार सिंह मनियर ब्लॉक में तैनात है। 2006 में उसके खिलाफ खाद्यान्न घोटाला समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है। उस समय वह नवागनर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी था। 
विज्ञापन


विवेचना के दौरान एडीओ पंचायत की संलिप्तता सामने आई। हेड कांस्टेबल विनीत पांडेय, सरफराज अंसारी और अरविंद सरोज ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में कुल सात आरोपी थे। छह के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed