{"_id":"61d9b4862154cb084316eabb","slug":"entry-of-non-hindus-barred-on-ganga-gahat-varanasi-controversial-poster-case-both-leaders-released-on-personal-bond-of-five-lakhs-each","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित': विवादित पोस्टर मामले में दोनों नेता पांच-पांच लाख के निजी मुचलके पर रिहा, पुलिस से झड़प भी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित': विवादित पोस्टर मामले में दोनों नेता पांच-पांच लाख के निजी मुचलके पर रिहा, पुलिस से झड़प भी हुई
Sat, 08 Jan 2022 09:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 08 Jan 2022 09:29 PM IST
सार
बनारस के गंगा घाटों पर धार्मिक भेदभाव के लिए लगाए गए विवादित पोस्टर मामले में बजरंग दल संयोजक और विहिप महानगर मंत्री का पुलिस ने चालान किया। दोनों ने शनिवार को पांच-पांच लाख के निजी मुचलके पर जमानत ले ली।
विज्ञापन
पुलिस ने बजरंग दल और विहिप नेता को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी के गंगा घाटों पर विवादित पोस्टर चस्पा मामले में बजरंग दल संयोजक और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महानगर मंत्री को पांच-पांच लाख के निजी मुचलके पर शनिवार को रिहा किया गया। शांति भंग की आशंका में चालान दोनों नेताओं की कचहरी जमानत के लिए जाते समय डीआईजी कॉलोनी मोड़ के पास पुलिस से झड़प भी हुई। निजी मुचलके पर दोनों को रिहा किया गया।
विज्ञापन
बीते गुरुवार को बजरंग दल और विहिप की ओर से अस्सी घाट से लेकर पचगंगा घाट तक पोस्टर चस्पा कराया गया था। पोस्टर में गैर हिंदुओं को घाट पर प्रवेश न करने की चेतावनी की बात लिखी गई थी। इस पर कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को बजरंग दल के संयोजक निखिल त्रिपाठी उर्फ रुद्र और विहिप महानगर मंत्री राजन गुप्ता को शांति भंग की आशंका में चालान किया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह दोनों नेता जमानत के लिए कमिश्नरेट न्यायालय में जा रहे थे कि डीआईजी कॉलोनी के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस से दोनों नेताओं उनके समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पांच-पांच लाख के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
पढ़ेंः ताली-थाली बजाकर विरोध: वाराणसी में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नौकरी नहीं तो वोट नहीं का नारा