फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Entrepreneurs of Kashi UP Governor Anandiben Patel Banarasi saree with the carved figure of Shri Ram temple

काशी के उद्यमियों ने राज्यपाल को भेंट की श्रीराम मंदिर की उकेरी हुई आकृति वाली बनारसी साड़ी

Mon, 04 Jan 2021 06:50 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 04 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs of Kashi UP Governor Anandiben Patel Banarasi saree with the carved figure of Shri Ram temple
राज्यपाल का श्रीराम मंदिर की उकेरी हुई आकृति वाली साड़ी भेंट करते उद्यमी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल चार दिवसीय प्रवास पर काशी में हैं। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों ने राज्यपाल का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान उद्यमियों ने श्रीराम मंदिर की आकृति उकेरी हुई विशेष साड़ी राज्यपाल को भेंट की। 
विज्ञापन

 
लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमी सर्वेश श्रीवास्तव द्वारा बनाई गई  श्रीराम मंदिर की आकृति उकेरी हुई बनारसी साड़ी की महामहिम ने काफी प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा कि साड़ी पर श्रीराम मंदिर की आकृति उकेरने के विचार भी प्रशंसनीय हैं। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महामहिम द्वारा उद्यमियों से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने को लेकर सहयोग की अपील की। इस पर लघु उद्योग भारती संघटन के करखियाव डिवीजन के उद्यमियों ने 10 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर पूरा सहयोग देने का वादा किया। कार्यक्रम में एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान, शिप्रा शुक्ला, लघु उद्योग भारती संघटन के दीपक बहल, ज्योति शंकर मिश्रा, मनोज मधेशिया, आनंद जायसवाल, शुभम अग्रवाल, भारत साह, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed