फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   entrance exam for admission in bhu start

बीएचयू में दाखिले की जंगः पहले दिन शिक्षक बनने के लिए उमड़ा अभ्यर्थियों का रेला

Sun, 30 Apr 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 30 Apr 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
entrance exam for admission in bhu start
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ - फोटो : अमर उजाला
देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में दाखिले की जंग रविवार से शुरू हो गई। पहले दिन शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों का रेला शहर में उमड़ा।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीएचयू समेत दिल्ली, कोलकाता, इलाहाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, मिर्जापुर स्थित दक्षिणी परिसर में बीएड की प्रवेश परीक्षा से दाखिले की दौड़ शुरू हुई। शाम की पाली में बीपीएड की प्रवेश परीक्षा हुई। 
विज्ञापन


रविवार को प्रथम पाली में वाराणसी में बीएड (स्पेशल एजूकेशन) लैंग्वेज व साइंस की प्रवेश परीक्षा बीएचयू के 12 परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। मेटल डिटेक्टर से होकर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम समेत पर्यवेक्षकों की टीम ने तथा कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।

उधर अभ्यर्थियों के सहयोग के लिए एनएसएस और सुरक्षाकर्मियों की टीम परिसर में लगी थी। सुबह साढ़े छह बजे से मुख्य द्वार से नि:शुल्क बस सेवा अभ्यर्थियों के उपलब्ध थी। 

151 सीटों के लिए 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी

entrance exam for admission in bhu start
बीपीएड की प्रवेश परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
बीएड (स्पेशल एजूकेशन) लैंग्वेज व साइंस की प्रवेश परीक्षा के तहत बीएचयू, दक्षिणी परिसर, आर्य महिला और वसंत महिला महाविद्यालय की 151 सीटों के लिए देश भर में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई। करीब एक सीट पर 81 दावेदार हैं।

प्रवेश परीक्षा कुछ अभ्यर्थियों के लिए आसान रही तो कुछ के लिए मुश्किल। अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे गए थे। दो सेक्शन में बंटे 100 प्रश्नों में 30 प्रश्न रीजनिंग, गणित, सामान्य ज्ञान और टीचिंग एप्टीट्यूड से जुड़े थे।

लैंग्वेज में 70 प्रश्न हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत से थे तो विज्ञान में बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और होम साइंस से जुड़े प्रश्न पूछ गए।

बीएड से दोगुना से ज्यादा अभ्यर्थियों की भीड़

entrance exam for admission in bhu start
अभ्यर्थियों का रेला उमड़ने के कारण लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू बीएड से दो गुना से ज्यादा अभ्यर्थियों की भीड़ सोमवार को बीए (आनर्स) सामाजिक विज्ञान में होगी। शाम की पाली में होने वाली प्रवेश परीक्षा में अकेले वाराणसी में 18,982 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

वहीं दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, गोरखपुर, भोपाल, जयपुर, इलाहाबाद और दक्षिणी परिसर मिर्जापुर में सात हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। वाराणसी में इस प्रवेश परीक्षा के लिए बीएचयू समेत शहर भर में 30 केंद्र बनाए गए हैं।

बीएचयू परिसर में इसके लिए 18 केंद्र निर्धारित हैं। प्रवेश परीक्षा शाम चार बजे से होगी। सोमवार को प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से बीपीए और बीएफए की प्रवेश परीक्षाएं होनी हैं। बीएफए की प्रवेश परीक्षा भी वाराणसी समेत देश भर के नौ शहरों में होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed