{"_id":"5b13d8d34f1c1bab6e8b5f0f","slug":"enquiry-of-women-patient-death-in-bhu-hopital-complete","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में महिला मरीज की मौत की जांच पूरी, कुलपति करेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में महिला मरीज की मौत की जांच पूरी, कुलपति करेंगे फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 03 Jun 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में 26 मई की शाम महिला मरीज की मौत के मामले में गठित चार सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग कमेटी की जांच पूरी हो गई है। कमेटी के अध्यक्ष की ओर से इसकी सीलबंद रिपोर्ट भी कुलपति प्रो. राकेश भटनागर को सौंप दी गई है। मामले में कुलपति को ही आगे की कार्रवाई का फैसला करना है।
अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में भर्ती गंगामहल निवासी अनीता यादव (32) की इलाज के दौरान 26 मई को मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्रों के साथ डेड बॉडी को वीसी आवास के बाहर रखकर प्रदर्शन किया था।
आरोप लगाया था कि शाम 7 बजे इंजेक्शन लगने के बाद अनीता की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। रात 10 बजे से शुरू होकर तीन घंटे तक चले धरने के बाद कुलपति के निर्देश पर एडिशनल सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी की अध्यक्षता में जो चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी।

उसने सीसीटीवी फुटेज के साथ ही मरीज के परिजनों और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ का बयान भी दर्ज किया है। इस बारे में कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि कुलपति को रिपोर्ट गुरुवार को ही सौपी जा चुकी है।
दिल्ली पहुंचे बीएचयू आईएमएस के अधिकारी
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा के बाद अब आईएमएस से जुड़े अधिकारी दिल्ली में डेरा डाले हैं। सूत्रों की माने तो आईएमएस निदेशक प्रो.वीके शुक्ल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय शुक्रवार देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान दोनों अधिकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़े मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर अलग-अलग मदों में पहले की अपेक्षा स्वीकृत धनराशि को बढ़वाने पर चर्चा करेंगे।
हालांकि पूर्व में केंद्र सरकार सहित अन्य विभागों से जो सुविधाएं मिली और उसके नाम पर खर्च करने की सीमा बढ़ाई गई, उसका मरीजों की सुविधाओं पर बहुत ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। उधर कुलपति भी दिल्ली में हैं, ऐसे में माना जा रहा है जल्द ही बीएचयू को सुविधाओं के साथ ही कुछ मदों में धनराशि भी मिल सकती है।