फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   English medium education will be provided at Government Queens Inter College in Varanasi

Exclusive: 235 साल बाद प्रदेश के पहले राजकीय इंटर कॉलेज में जुलाई से अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई, जानें- खास

Thu, 12 Feb 2026 12:30 PM IST
प्रगति चंद अभिषेक मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
अभिषेक मिश्र, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Feb 2026 12:30 PM IST
सार

क्वींस इंटर कॉलेज में आगामी सत्र से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज प्रदेश का पहला राजकीय कॉलेज है। इसकी स्थापना 1791 में हुई थी।

विज्ञापन
English medium education will be provided at Government Queens Inter College in Varanasi
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पहले राजकीय कॉलेज क्वींस इंटर कॉलेज में आगामी सत्र से अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। कॉलेज के इतिहास में 235 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब बच्चे हिंदी के साथ ही अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई करेंगे। कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 11 तक के छात्रों को यह सुविधा मिलेगी। साथ ही इस बार की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों को कक्षा 9 और 11में निशुल्क प्रवेश के साथ ही शिक्षा भी दी जाएगी।

विज्ञापन


पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज प्रदेश का पहला राजकीय कॉलेज है। इसकी स्थापना 1791 में हुई थी। इसे साहित्य की पौध भी कहा जाता है। इस कॉलेज में 234 वर्ष बाद बीते शैक्षणिक सत्र से लड़कियों को भी पढ़ने का मौका मिला है। इस बार नई पहल के तहत बच्चों का अंग्रेजी माध्यम में भी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शिक्षकों को अभी से अपडेट होने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से दे दिए गए हैं। इसके लिए शिक्षकों को समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: पूर्वांचल में हर 10 में से एक बच्चा गेमिंग की गिरफ्त में, तीन बच्चों ने ही 1.65 करोड़ गंवाए
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय का एलुमनी एसोसिएशन और निजी संस्थान करेगा सहयोग 
प्रधानाचार्य ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम में शुरू होने वाली पढ़ाई को लेकर विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के साथ ही एलुमनी छात्र भी उत्साहित हैं। विद्यालय से जुड़े एलुमनी एसोसिएशन और शहर के एक निजी संस्थान ने इस पहल का सहयोग करने को आश्वासन दिया है। निजी संस्थान की ओर से बच्चों को मुफ्त आईआईटी और मेडिकल की पढ़ाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed