फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Engineers kept fast at Chief Engineer's office

मुख्य अभियंता कार्यालय पर अभियंताओं ने रखा उपवास

Tue, 14 Sep 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Engineers kept fast at Chief Engineer's office
विद्युत विभाग में प्रमोशन, वेतन विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर अभियंताओं का मुख्य अभियंता कार्यालय पर उपवास सोमवार से शुरू हो गया। इस दौरान अभियंताओं ने एक स्वर से समस्याओं के समाधान की मांग सरकार से की।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता करते हुए जनपद अध्यक्ष ई. संजय कुमार भारती ने कहा कि जूनियर इंजीनियर संवर्ग के नॉन फंक्शनल ग्रेड पे और ऊर्जा प्रबंधन स्तर पर हो रहे नियम विरुद्ध वरिष्ठता निर्धारण की मांग कई दिनों से की जा रही है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर अभियंताओं में नाराजगी है। उपवास 14 सितंबर की सुबह दस बजे तक चलेगा। इस दौरान केदार तिवारी, अवधेश मिश्रा, नीरज बिंद, सर्वेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवंबर से लगेगा बिजली का प्रीपेड मीटर
बिजली की चोरी रोकने और समय से बिल का भुगतान हो सके, इसके लिए बिजली विभाग की ओर से नवंबर महीने से प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने के लिए बिजली विभाग की ओर से काउंटर खोला जाएगा। उपभोक्ताओं के बकाए बिल का भुगतान करने के लिए उपभोक्ताओं को एक माह का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed