{"_id":"65eb7fb42f5d80227e0f0729","slug":"engineering-students-news-6000-students-wrote-mobile-number-and-address-in-the-answer-sheets-varanasi-news-c-20-vns1023-537592-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Engineering Students News:उत्तर पुस्तिकाओं में 6000 छात्रों ने लिखा मोबाइल नंबर व पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Engineering Students News:उत्तर पुस्तिकाओं में 6000 छात्रों ने लिखा मोबाइल नंबर व पता
विज्ञापन
हाईस्कूल या इंटर ही नहीं इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले स्नातक के छात्र भी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर व पता लिख रहे हैं। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन की ओर से की जा रही कॉपियों की स्कैनिंग में काफी चौंकाने वाली संख्या सामने आई है। ऐसे लगभग 6000 छात्र हैं, जिन्होंने अपनी कॉपियों में मोबाइल नंबर या पता लिखा है। विश्वविद्यालय में नौ जनवरी से नौ फरवरी तक यूजी-पीजी की पहले चरण की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद इन परीक्षा की कॉपियों की स्कैनिंग का काम हाल में पूरा हुआ है।
इसमें सामने आया है कि विभिन्न कोर्स के लगभग 6000 छात्रों ने कॉपियों में अपने मोबाइल नंबर, पता व अन्य पहचान लिखी है। खास यह कि यह छात्र यूजी-पीजी तृतीय या अंतिम वर्ष के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मोबाइल नंबर व पता देने का उद्देश्य कॉपियां जांचने वाले शिक्षक से संपर्क करना है। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि ऐसे छात्रों के खिलाफ नकल के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें विद्यार्थी का वह पेपर कैंसिल करते हुए जीरो नंबर दिया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि इस बार विद्यार्थियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्य को निर्देश दिया गया है कि वह अपने विद्यार्थियों को इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अज्ञानता में ऐसा कर देते हैं। किंतु थर्ड ईयर या फाइनल ईयर के छात्रों की ओर से ऐसा किया जाना उचित नहीं है। ऐसे छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।