फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Engineering girl student refuse for sex then she get threaten call

बीटेक छात्रा ने किया शारीरिक संबंध बनाने से इनकार, फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगा सात लाख

Sat, 21 Jul 2018 02:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Engineering girl student  refuse for sex then she get threaten call
 लखनऊ स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के सहपाठी ने सात लाख रुपये न देने पर उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी है। सहपाठी की धमकियों से तंग आकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी तो वो उसके परिजनों को कॉल कर धमकाने लगा।
विज्ञापन


प्रकरण को लेकर छात्रा ने एसएसपी से गुहार लगाई तो शुक्रवार को कैंट थाने में कानपुर के सिकंदरा के मोहम्मद नगर टाउन एरिया निवासी आशीष कुमार के खिलाफ छेड़खानी, रंगदारी मांगने, धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सारनाथ थाना के पहड़िया क्षेत्र निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वो लखनऊ स्थित निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से वर्ष 2017 में बीटेक कर रही थी। इसी दौरान सहपाठी आशीष से दोस्ती हुई तो उसने अपने साथ उसकी फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आशीष छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो आशीष ने धमकाया कि वो उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। 

नंबर को लिखा गया सर्विलांस पर

Engineering girl student  refuse for sex then she get threaten call
साथ ही, सात लाख रुपये घर से लाकर देने के लिए धमकाने लगा। छात्रा ने आशीष के डर से पढ़ाई छोड़ दी और घर आकर रहने लगी तो वो परिजनों को कॉल कर रुपये मांगने लगा। ना देने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

छात्रा और उसके परिजनों ने आशीष को समझाया लेकिन उसने एक ना सुनी तब जाकर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई।

इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन नंबर से कॉल आई थी सर्विलांस की मदद से उनकी तस्दीक करा कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed