{"_id":"62a4dc5ca88b711d8b1d1ac2","slug":"engineer-arjun-management-charioteer-shri-krishna-vidya-bhushan-varanasi-news-vns6584248169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंता अर्जुन, प्रबंधन सारथी श्रीकृष्ण : विद्या भूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंता अर्जुन, प्रबंधन सारथी श्रीकृष्ण : विद्या भूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की पूर्वांचल शाखा का षष्ठम अधिवेशन शनिवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी विद्या भूषण ने अभियंताओं को अर्जुन और प्रबंधन को सारथी श्रीकृष्ण बताया। कहा कि बिजली व्यवस्था बरकरार रखने में इनका बड़ा योगदान है। एमडी ने संगठन की पुस्तक एकता स्मारिका का विमोचन भी किया। अध्यक्षता कर रहे पूर्वांचल अध्यक्ष बलबीर यादव ने संगठन की ओर से ऊर्जा क्षेत्र में बेहतरी के लिए एमडी को 21 सूत्रीय मांग पत्र दिया।
पूर्वांचल अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को बेहतर उपभोक्ता सेवा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, शत-प्रतिशत राजस्व वसूली, लाइन हानियों को न्यूनतम करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष रत्नेश सेठ ने कहा कि संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की ओर से ऊर्जा क्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिवेश में सीमित संसाधनों में काम किया जा रहा है। 24 घंटे विद्युत आपूर्ति एवं बेहतर उपभोक्ता सेवा बनाए रखने के लिए प्रबंधन सहयोग करे ताकि किसी अवर अभियंता का उत्पीड़न न हो। संचालन पूर्वांचल सचिव नीरज बिंद ने किया। मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंच पर निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन शेष कुमार बघेल, निदेशक वाणिज्य राजेंद्र प्रसाद के साथ पूर्वांचल अध्यक्ष इंजीनियर बलवीर यादव ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में वाराणसी के अलावा गोरखपुर, प्रयागराज, बस्ती, आजमगढ़, मिर्जापुर मंडल के 21 जिलों के पदाधिकारी और जूनियर इंजीनियर्स शामिल रहे।