फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Energy Minister gave advice to the officials: 'Repair the problem in two months, there should be no problem

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दी नसीहत: 'दो माह में दुरुस्त कर लें गड़बड़ी, आपूर्ति में न हो परेशानी'

Sat, 08 Jul 2023 02:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 08 Jul 2023 02:47 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ने बैठक में कहा कि दो महीने के भीतर बिजली आपूर्ति बेहतर करने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए, जिससे कि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को किसी तरीके की कोई परेशानी ना हो। बैठक में ऊर्जा मंत्री का पूरा जोर बेहतर आपूर्ति पर रहा।

विज्ञापन
Energy Minister gave advice to the officials: 'Repair the problem in two months, there should be no problem
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी अधिकारियों को नसीहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले माह वाराणसी समेत अन्य जिलों में  बिजली आपूर्ति की खराब व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जताई है।  शनिवार को भिखारीपुर विद्युत नगर स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊर्जा मंत्री ने बनारस को हर हाल में 24 घंटे आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। समय से बिजली आपूर्ति से जुड़ी गड़बड़ी को दुरुस्त कर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने का भी निर्देश दिया। इसके लिए  अधिकारियों को दो महीने का समय भी दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ghazipur: लहुरी काशी में घूमने के लिए बढ़ रही पर्यटकों की संख्या, जानिए यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने बैठक में कहा कि दो महीने के भीतर बिजली आपूर्ति बेहतर करने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए, जिससे कि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को किसी तरीके की कोई परेशानी ना हो। बैठक में ऊर्जा मंत्री का पूरा जोर बेहतर आपूर्ति पर रहा। कहा कि जिस तरह की स्थिति जून महीने में रही ऐसी स्थिति दोबारा ना हो इसके लिए सभी अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ उपकेंद्रों का निरीक्षण कर जर्जर तार बदलवाने के साथ ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार,स्टाफ आफिसर और अधीक्षण अभियंता आरके बंसल के साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर,आजमगढ़ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed