फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Energy Minister AK Sharma directed officials to make Kashi tripping free zone

काशी को बनाएं ट्रिपिंग फ्री जोन: ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- समय से उपभोक्ताओं को मिले बिल

Sun, 01 Dec 2024 12:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 01 Dec 2024 12:44 AM IST
सार

सर्किट हाउस सभागार में ऊर्जा मंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि काशी को ट्रिपिंग फ्री जोन बनाएं। साथ ही ऐसी व्यवस्था बनाएं कि समय से उपभोक्ताओं को बिल मिले। 

विज्ञापन
Energy Minister AK Sharma directed officials to make Kashi tripping free zone
सर्किट हाउस सभागार में ऊर्जा मंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसमें उन्होंने काशी को ट्रिपिंग फ्री जोन बनाने के साथ ही धार्मिक स्थलों पर बेहतर आपूर्ति के लिए डबल सोर्स की व्यवस्था करने को कहा। इसके अलावा उपभोक्ताओं को समय से सही बिल उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने प्रबंध निदेशक शंभू कुमार के साथ ही निदेशक वाणिज्य एवं मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं की मौजूदगी में विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इसमें हर अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में विगत वर्षों की तुलना में आपूर्ति की व्यवस्था की जानकारी ली। 
विज्ञापन


एके शर्मा ने कहा कि वाराणसी नगर की महता के दृष्टिगत इसे ट्रिपिंग फ्री जोन बनाया जाए और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए डबल सोर्स की व्यवस्था की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed