{"_id":"68f288438129101a5206abed","slug":"encounter-in-varanasi-criminals-shot-police-successful-cases-registered-many-police-stations-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Encounter: वाराणसी में मुठभेड़...दो चेन स्नेचरों को लगी गोली, पुलिस पर की थी फायरिंग; एक भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Encounter: वाराणसी में मुठभेड़...दो चेन स्नेचरों को लगी गोली, पुलिस पर की थी फायरिंग; एक भाग निकला
Fri, 17 Oct 2025 11:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:47 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को अरेस्ट किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। ये चेन स्नेचिंग करते थे। इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Encounter in Varanasi: चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाश महेश और संदीप को एसओजी और रोहनिया पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात भदवर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कब्जे से अवैध असलहा और लूट में उपयोग बाइक बरामद हुई। वहीं, मौके से एक भाग निकला है।
विज्ञापन
डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों बदमाश शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के दुधली के रहने वाले हैं। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह को सूचना मिली कि रोहनिया क्षेत्र में 13 अक्तूबर को चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कार से हाईवे के रास्ते कहीं भागने के फिराक में है।
विज्ञापन
टीम ने घेराबंदी की और भदवर में चेकिंग के दौरान कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर बदमाश भागने लगे। इस बीच, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। वहीं, अंधेरे का लाभ उठकर एक बदमाश भाग निकला। उसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। घायल दोनों बदमाशों के पास से. 315 बोर का दो
विज्ञापन
तमंचा और 4 कारतूस बरामद हुआ है।