फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter in Varanasi Chain snatcher injured robbed woman after pushing her arrested

वाराणसी में मुठभेड़: चेन स्नेचिंग करने वाला बदमाश घायल, महिला से की थी लूट; पुलिस पर गोली चलाकर भाग रहा था

Fri, 28 Aug 2026 12:37 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 28 Aug 2026 12:37 AM IST
सार

शिवपुर के हरिहरपुर चौराहे के पास देर रात पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी शशि भूषण गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, उसने घेराबंदी के दौरान फायरिंग की थी। आरोपी 24 अगस्त की महिला से सोने की चेन लूट में शामिल था। मौके से चेन, अवैध असलहा, खोखा और पल्सर बरामद हुई।

विज्ञापन
Encounter in Varanasi Chain snatcher injured robbed woman after pushing her arrested
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

शिवपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चौराहे के समीप देर रात करीब 11 बजे पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, सूचना के आधार पर शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा, चांदमारी चौकी प्रभारी आमिर बहादुर सिंह और एसआई विद्यासागर समेत पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबंदी की थी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन




पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान शशि भूषण पुत्र लक्ष्मी नारायण के रूप में की है। वह तार बांग्ला बिजली कॉलोनी, थाना डेहरी, जिला रोहतास, बिहार का निवासी बताया गया है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शशि भूषण 24 अगस्त को बड़ालालपुर के खुशहाल नगर इलाके में हुई लूट की वारदात में शामिल था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ महिला प्रिया सिंह को धक्का देकर गिरा दिया था, जिससे उनके सिर में चोट आई थी। इसके बाद बदमाश महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली। इसके अलावा एक अवैध असलहा, खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों और अन्य आपराधिक घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 24 अगस्त की घटना में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मामले में बरामद असलहे और अन्य सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, लूट की घटना के शीघ्र खुलासे के लिए टीम लगातार काम कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस महत्वपूर्ण सफलता मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed