फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Employee protest

हक के लिए कर्मचारियों की हुंकार

Wed, 10 Aug 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 10 Aug 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से घोषित तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने की तैयारियां स्थानीय स्तर पर तेजी से चल रही हैं। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह और जिला मंत्री श्याम राज यादव के नेतृत्व में मंगलवार को कर्मचारियों की सभा संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय परिसर में हुई। इसमें जनपद कार्यकारिणी और विभिन्न संघों के पदाधिकारी शामिल हुए। वक्ताओं का कहना था कि सरकार राज्य कर्मचारियों और निगम कर्मियों की दस सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को कैशलैस चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन को बहाल करना, नगदीकरण को बहाल करना, ठेकेदारी प्रथा बंद हो आदि प्रमुख मांगे हैं। हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में चिकित्सा, राजकीय कोषागार, लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण, समाज कल्याण, नलकूप, सिंचाई,  खाद्य एवं आपूर्ति, माध्यमिक शिक्षा, नगर निगम, ग्राम पंचायत, कृषि विभाग के कर्मचारी शामिल थे। बैठक  में दिवाकर, सुभाष सिंह, शेषमोहन मालवीय, राजेश सिंह, कमलेश प्रधान, दीपेंद्र राम, उषा मौर्या, राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, विकास भवन राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से प्रस्तावित 10 से 12 अगस्त की हड़ताल का नैतिक समर्थन संघ करता है। साथ ही प्रदेश सरकार से मांग की गई कि परिषद की मांगों पर विचार कर सार्थक निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed