फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emmanuel macron said thanks to welcome in banaras

इमैनुएल मैक्रों ने काशी में हुए स्वागत के लिए दिया धन्यवाद, ट्वीट कर ये कहा

Wed, 14 Mar 2018 10:36 AM IST
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Mar 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Emmanuel macron said thanks to welcome in banaras
मैक्रों द्वारा ट्वीट की गई फोटो - फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहली बार बनारस दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों ने काशी में हुए स्वागत से काफी प्रसन्न हैं। मैक्रों ने मंगलवार को ट्विटर के माध्यम से अपनी खुशी की प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर काशी में स्वागत की चार फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा कि बनारस प्राचीन और महान शहर है। यह शहर बहुत पवित्र है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काशी भगवान शिव को समर्पित है। इसके बाद मैक्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बनारस दौरे के दौरान हुए स्वागत के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन


बता दें कि फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों सोमवार को एक दिन दौरे पर बनारस आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों भी थी। यहां पर मैक्रों और मोदी कई कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा दोनों नेताओं ने मिर्जापुर जाकर यूपी के सबसे बड़े सोलर प्लांट का उद्घाटन भी किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

थैंक यू, भारतीयों का स्वागत है फ्रांस में : मैक्रों

Emmanuel macron said thanks to welcome in banaras

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का तीन दिवसीय भारत दौरा उनके लिए यादगार रहा। रात 9:04 बजे राष्ट्रपति मैक्रों ने अपने ट्वीटर हैंडल से वीडियो ट्वीट कर अपनी भावनाओं का इजहार किया और गर्मजोशी से हुए स्वागत के लिए भारत का और खासतौर से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया।

1 मिनट 39 सेकेंड का वीडियो संदेश राष्ट्रपति मैक्रों ने काशी से रवाना होने से पहले नदेसर स्थित होटल दि गेटवे में रिकॉर्ड किया था। वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि मेरा तीन दिवसीय भारत दौरा आज खत्म हो रहा है। हम भारत छोड़ने से पहले अभी बनारस में हैं।

मैं भारत को धन्यवाद कहना चाहता हूं। बीते तीन शानदार दिन मैं और मेरी पत्नी ने दिल्ली
, ताजमहल और आज बनारस में बिताए। गर्मजोशी से हुए स्वागत के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। हम आपस में सुरक्षा, व्यापार, ऊर्जा और पर्यावरण के लिए रणनीतिक साझेदारी कर कड़ी मेहनत करेंगे।

हमने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझेदारी की शुरुआत की है
, यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यहां के युवाओं से दिल्ली और बनारस में मिलने और समय बिताने के बाद मैं आपकोे बता नहीं सकता कि मैं कितना भावुक हूं। भारत को धन्यवाद...

मैं एक आखिरी संदेश देना चाहता हूं कि फ्रांस को चुनें। युवा
, छात्र, एकेडमिक्स, शोधार्थी, अर्थशास्त्री, भारतीय नेता फ्रांस को चुने। आप सभी का फ्रांस में बहुत स्वागत है। भारत के लिए फ्रांस को यूरोप का प्रवेश द्वार और लंबे समय के लिए रणनीतिक साझेदार बन कर मैं गर्व महसूस करूंगा। भारत को धन्यवाद... फ्रांस को चुनें... बाय-बाय...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed