फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emergency landing Fuel sensor malfunctioned plane departs Delhi after 17 hours no fuel leakage

इमरजेंसी लैंडिंग: फ्यूल सेंसर में आई थी खराबी, 17 घंटे बाद विमान हुआ दिल्ली रवाना; नहीं हुआ था फ्यूल लीकेज

Fri, 24 Oct 2025 01:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 01:13 PM IST
सार

Varanasi News: इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और इंडिगो विमान कंपनी के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए विमान में बैठे 166 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतारकर अराइवल हॉल में बैठाया।

विज्ञापन
Emergency landing Fuel sensor malfunctioned plane departs Delhi after 17 hours no fuel leakage
इंडिगो एयरलाइंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोलकाता से श्रीनगर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6ई-6961 में फ्यूल लीकेज नहीं बल्कि सेंसर खराब होने की समस्या थी। हालांकि फ्यूल सेंसर खराब होने के कारण जब पायलट को ईंधन की सटीक स्थिति पता नहीं चली, तो पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। 17 घंटे 20 मिनट बाद गुरुवार को विमान की खराबी ठीक कर वापस दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


कोलकाता से श्रीनगर जा रहे विमान में बुधवार की शाम को फ्यूल लीकेज की समस्या सामने आई थी। इसे देखते हुए पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट की एटीसी को मेडे-मेडे का संदेश भेजा था। संदेश मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल विमान को लैंड कराया।
विज्ञापन


शाम 4:10 बजे एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतरे यात्रियों को 5 घंटे 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद 165 यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली पहुंचाया गया। खराब विमान को एप्रन पर खड़ा कर देर रात तक और बृहस्पतिवार की सुबह 9:15 बजे तक जांच-पड़ताल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होती है समस्या

  • विमान में ईंधन की मात्रा और प्रवाह की सही जानकारी पायलट को नहीं मिल पाती है
  • ईंधन खत्म होने या लीक होने का खतरा बढ़ जाता है
  • उड़ान मार्ग और लैंडिंग की योजना प्रभावित हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed