{"_id":"6792634baa6444c175022276","slug":"eleven-flights-delayed-due-to-fog-pilots-troubled-poor-visibility-landing-place-in-afternoon-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के चलते 11 विमान लेट : विजिबिलिटी कम होने से परेशान हुए पायलट, दोपहर बाद हुई लैंडिंग; एयरपोर्ट पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के चलते 11 विमान लेट : विजिबिलिटी कम होने से परेशान हुए पायलट, दोपहर बाद हुई लैंडिंग; एयरपोर्ट पर भीड़
Fri, 24 Jan 2025 04:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:12 AM IST
सार
विमान लेट होने से बाबतपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों के परिजनों की भीड़ लगी रही। वे सुबह से लेकर दोपहर तक बैठे रहे। विमान लैंडिंग के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट पर कई घंटे देरी से उतरा विमान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
Fog in UP Today : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विभिन्न स्थानों से आने वाली विमानें कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय से आधे घंटे से लेकर चार घंटे तक विलंबित रहे।
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी सामान्य से बहुत ही कम थी। किसी भी विमान की सकुशल लैंडिंग के लिए कम से कम 900 मीटर विजिबिलिटी होना आवश्यक होता है।
विज्ञापन
कोहरा छटने के बाद दोपहर लगभग बारह बजे के आसपास विमानों का आवागमन शुरू हुआ। इस दौरान विमान यात्रियों तथा लेने आए परिजनों को एयरपोर्ट पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
विलंबित विमान
- आकाशा एयरलाइंस की विमान क्युपी-1421बैंग्लोर वाराणसी 2 घंटे 25 मिनट
- क्युपी 1633 हैदराबाद वाराणसी 1 घंटे 45 मिनट
- क्युपी 1612 बेंगलुरु वाराणसी लगभग 2घंटे
- स्पाइसजेट की विमान एसजी 329 मुंबई वाराणसी 45 मिनट
- इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई 450 हैदराबाद वाराणसी 1घंटे 15 मिनट
- 6ई 822 कोलकाता वाराणसी 3 घंटे 45 मिनट
- 6ई 438 बेंगलुरु वाराणसी 1 घंटे 5 मिनट
- 6ई 6543 मुंबई वाराणसी 35 मिनट
- 6ई 401 चेन्नई वाराणसी 1 घंटे 30 मिनट
- 6ई 2235 दिल्ली वाराणसी 55 मिनट
- एयर इंडिया की विमान एआई 2457 मुंबई वाराणसी 50 मिनट