{"_id":"63cecd37bc52953e9444bbbb","slug":"elevated-road-will-cross-lohta-bazar-from-chandpur-intersection-varanasi-news-vns695286264-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चांदपुर चौराहे से लोहता बाजार को पार करेगी एलिवेटेड रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चांदपुर चौराहे से लोहता बाजार को पार करेगी एलिवेटेड रोड
विज्ञापन
प्रयागराज-वाराणसी सिक्सलेन से रिंग रोड की राह सुगम करने के लिए फोरलेन सड़क के ऊपर से एलिवेटेड रोड भी बनाने की योजना है। चांदपुर चौराहे से अकेलवा तक आठ किलोमीटर लंबी सड़क पर यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए सेतु निगम ने फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है। चांदपुर चौराहे से लोहता बाजार को पार करते हुए चार किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का सर्वे कर लिया गया है।
इसमें आठ किमी लंबे फ्लाईओवर के लिए 13 सौ करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर मंथन के बाद शासन से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। दरअसल, चांदपुर से लोहता बाजार तक स्थानीय दुकानदारों को ध्यान में रखते हुए एलिवेटेड रोड का भी प्रस्ताव बनाया गया है। ताकि स्थानीय बाजार पर सड़क चौड़ीकरण का असर न हो। इसके साथ ही गंजारी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए इसी मार्ग को मुख्य सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। सेतु निगम ने चांदपुर चौराहे से अकेलवा तक आठ किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर 1373.92 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही चांदपुर से लोहता थाने के आगे तक के फ्लाईओवर के लिए सर्वे में 892 करोड़ रुपये खर्च का आकलन किया है। फिलहाल इस फ्लाईओवर को लेकर जल्द ही निर्णय की उम्मीद है।
भविष्य के लिए बनाई जा रही योजना
चांदपुर से अकेलवा तक आठ किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन के रूप में तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस सड़क के सुंदरीकरण का शिलान्यास हुआ था और इसके लिए करीब 250 करोड़ रुपये का बजट भी आवंटित है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण के बाद इस मार्ग पर भविष्य के यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए एलिवेटेड रोड की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
सेतु निगम ने चांदपुर से अकेलवा मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण की योजना बनाई है। इसमें इसकी लंबाई को लेकर सर्वे किया जा रहा है। अध्ययन के बाद फ्लाईओवर की लंबाई पर निर्णय लिया जाएगा।
- कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त