फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity workers protest against privatisation

Varanasi News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against privatisation
सरकार ने नहीं मानी मांगें तो आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने बृहस्पतिवार को भिखारीपुर बिजली कार्यालय के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान निजीकरण के फैसले को वापस लेने की मांग सरकार से की।

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सपनों का भारत बनाओ - बिजली का निजीकरण हटाओ नारे भी लगाए। सभा की अध्यक्षता करते हुए मायाशंकर तिवारी, अंकुर पांडेय ने कहा कि ऊर्जा मंत्री द्वारा भ्रामक आकड़े देकर बिजली कर्मचारियों पर जिस तरह से चोरी का आरोप लगाया जा रहा है, उससे कर्मचारियों में नाराजगी है। सरकार को तत्काल यूपी में बिजली के निजीकरण का जनविरोधी निर्णय वापस लिया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उप्र में बिजली के निजीकरण की कोई भी एकतरफा कार्यवाही शुरू की गई तो उसी समय बिना और कोई नोटिस दिए देश भर के बिजली कर्मचारी आंदोलन शुरू करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी उप्र सरकार और उप्र पावर काॅरपोरेशन प्रबंधन की होगी। इस दौरान नरेंद्र वर्मा, केके ओझा, एसके सिंह, मदन श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, संतोष वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार सामान के साथ बदमाश। संवाद

लालगंज कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार सामान के साथ बदमाश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed