फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity workers angry in Varanasi Protested against beating colleague gheraoed Executive Engineer

वाराणसी में भड़के बिजलीकर्मी : साथी की पिटाई के विरोध में धरना, अधिशासी अभियंता का किया घेराव; उठी ये मांग

Mon, 25 Nov 2024 01:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 01:23 PM IST
सार

Varanasi News : नाराज अधिवक्ताओं ने कहा कि फूलपुर थाने में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। कहा कि ऐसे में जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर दोषियों के गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Electricity workers angry in Varanasi Protested against beating colleague gheraoed Executive Engineer
मामले को लेकर बातचीत करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के फूलपुर के नगवा उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ की पिटाई के विरोध में बिजलीकर्मियों ने सोमवार को सिगरा स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कर्मचारियों ने दोषियों  पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


विद्युत मजदूर संगठन के पूर्वांचल महामंत्री वेद प्रकाश राय ने बताया कि 24 नवंबर को नगवा उपकेंद्र पर कुछ लोगों ने एसएसओ संतोष कुमार सिंह की पिटाई कर दी थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी। फूलपुर थाने में तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है। जिसको लेकर कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन


कहा कि ऐसे में जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर दोषियों के गिरफ्तारी की जानी चाहिए। इस दौरान राहुल कुमार,संदीप कुमार, संजय कुमार सिंह, विजय नारायण हिटलर, प्रशान्त सिंह गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed