फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity stolen due to greedy officials

लालची अधिकारियों के चलते हो रही बिजली चोरी

Fri, 12 May 2017 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 12 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity stolen due to greedy officials
व्यापारियों ने गुरुवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के समक्ष अपनी समस्याएं बताईं। वाराणसी युवा व्यापार मंडल के संयोजन में मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में आयोजित संगोष्ठी में एमडी से अपनी समस्याएं साझा करते हुए व्यापारियों ने सुझाव भी दिए। कहा कि लालची अधिकारियों के चलते बिजली चोरी नहीं रुक रही है। सर्वदा योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। व्यापारियों ने एमडी को इस दौरान 25 सूत्री मांगपत्र सौंपा। एमडी ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सर्वदा योजना के तहत जरूरत के अनुरूप कनेक्शन पर भार बढ़वा लें। बिजली चोरी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। योजना की अवधि के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि  विभागीय अधिकारी सख्ती बरतें तो बिजली चोरी बंद हो सकती है। संजय गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थाई करने के प्रार्थना पत्र पर कोई सुनवाई नही हो रही है। युवा व्यापार मंडल के महामंत्री सन्नी जौहर ने भी उपभोक्ताओं के हिताें की अनदेखी की शिकायत की। एमडी अनिल कुमार ने कहा कि कनेक्शन वैध कराने के लिए सर्वदा योजना का लाभ उठाएं। अतिरिक्त लोड इस्तेमाल कर रहे लोग अपने कनेक्शन पर भार बढ़वा लें। सर्वदा योजना के तहत यह भी हो रहा है और उपभोक्ता से किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन



संचालन रमेश निरंकारी व धन्यवाद सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया।  अनुभव जायसवाल, रुपेश तिवारी, दीप्तिमान देवगुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, जयं चंद्र, अनिल, शरद, गोपाल, विजय, अचल, जय निहलानी, मनीष गुप्ता, संदीप गुप्ता, साकी, ध्रुव, गुफरान, महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष शालिनी गोस्वामी, आरती, सरिता, ऊषा, श्वेता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed