फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity department is giving employment to ITI pass youth

आईटीआई पास युवाओं को बिजली विभाग दे रहा रोजगार

Mon, 20 Jun 2022 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Electricity department is giving employment to ITI pass youth
वाराणसी। पूर्वांचल के 21 जिलों के आईटीआई पास युवाओं को बिजली विभाग रोजगार दे रहा है। गांवों में एक मीटर लगवाने पर युवाओं को 350 रुपये मिलेंगे। यही नहीं ग्रामीण इलाकों में मीटर लगने से सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। अब तक 1767 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विद्या भूषण ने बताया कि इच्छुक आईटीआई पास युवा विभाग के टिव्टर हैंडल पर लिंक खोलकर आवेदन कर सकते हैं। जहां जरूरत होगी वहां इनका इस्तेमाल किया जाएगा। बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 21 जिलों में 98 लाख उपभोक्ता हैं। इसमें करीब तीन लाख अनमीटर्ड उपभोक्ता हैं, इनके यहां मीटर लगाया जाएगा। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुख योजना में शामिल है। इच्छुक युवाओं को एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दो से तीन युवाओं को क्षेत्र के जेई के साथ मीटर लगाने के काम में लगाया जाएगा। यदि यह युवा कोई अनमीटर्ड कनेक्शन को मीटर्ड करते हैं तो इसके एवज में उन्हें 350 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। इससे उन्हें रोजगार भी मिलेगा और सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

----------
गूगल पर मौजूद है फार्म
एमडी ने बताया कि आवेदन के लिए युवाओं को नाम, पिता का नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, आधार, फोटो, किस जिले से हैं। कहां काम करना चाहते हैं। अपना आईटीआई डिप्लोमा का सर्टिफिकेट ऑनलाइन अपलोड कर दें। ताकि, जिस उपकेंद्र को जरूरत होगी वह तत्काल उनसे संपर्क करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पूर्वांचल के इन 21 जिलों के युवाओं को होगा फायदा
एमडी के अनुसार बिजली विभाग की इस योजना का फायदा पूर्वांचल के 21 जिलों के युवाओं कोे होगा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अंतर्गत 21 जिले हैं। इनमें वाराणसी के अलावा, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बस्सी, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed