{"_id":"59f817ae4f1c1b70548ba09b","slug":"electricity-department-gave-30-crores-electricity-bill-to-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग का कारनामा, किसान को भेजा 30 करोड़ का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग का कारनामा, किसान को भेजा 30 करोड़ का बिल
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : अमर उजाला
सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा, लेकिन बात है सोलह आने सच। बिजली विभाग ने एक किसान को सामान्य कनेक्शन का बिजली बिल 30 करोड़ भेज दिया है। वह भी दो साल के अंदर। बिजली बिल को देख किसान के होश उड़ गए।
आनन-फानन में वह विभागीय कार्यालय पहुंचकर अफसरों से गुजारिश करने में लग गया। मामला यूपी के भदोही जिले का है। यहां बिजली विभाग पीडी से लेकर ठेकेदारी तक अक्सर विवादों में रहता है। बिजली बिल को लेकर एक बार फिर विवादों में आ गया है।
ज्ञानपुर उपखंड के मवैया हरदोपट्टी गांव निवासी सूर्यबली पाल ने 11 फरवरी 2015 को घरेलू जरूरत के लिए दो किलोवाट का कनेक्शन कराया था। समय-समय पर बिजली का बिल भी जमा करते रहे। करीब एक साल से बिजली बिल जमा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
अक्टूबर 2017 में उनके घर बिजली विभाग ने जो बिल भेजा, वह पूरे गांव के लोगों के होश उड़ा दिया। विभाग की ओर से 30 करोड़ 48 लाख 69 हजार 330 रुपये का बिल भेजा गया। इसमें 11 लाख से अधिक का सरचार्ज जोड़ा गया है।
एक-दो लाख नहीं बल्कि 30 करोड़ से अधिक बिल आने के बाद किसान विभागीय कार्यालय का चक्कर लगाने लगा है। एसडीओ बिजली ज्ञानपुर प्रखंड सुनील कुमार ने कहा कि कंप्यूटर की तकनीकी खामी के चलते गलत बिजली बिल भेजा गया है। उसमें सुधार किया जा रहा है।